Vikas Dubey Property Investigation: अब विकास दुबे की संपत्ति पर ED ने चलाया हंटर,शुरू की जांच

Vikas Dubey Property Investigation: अब विकास दुबे की संपत्ति पर ED ने चलाया हंटर,शुरू की जांच

नई दिल्ली: कानपुर में 8 पुलिस वालों की हत्या का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में शुक्रवार को मौत के घाट उतार दिया गया. विकास दुबे की मौत के बाद उसके परिवार वालों की मुसीबत कम नहीं हो रही है. पुलिस के बाद अब ED ने विकास दुबे की संपत्ति का एनकाउंटर करना शुरू कर दिया है. ED ने विकास की संपत्ति को लेकर परिवार वालों से पूछताछ शुरू कर दी है.

EDने विकास दूबे की संपत्ति की सूची उतर प्रदेश पुलिस से मांगी है. विकास दुबे के नाम से लखनऊ में दो बड़े मकान हैं. जय बाजपेयी, जो कि विकास दुबे का फाइनेंसर और सबसे विश्वस्त था, उसके माध्यम से विकास दुबे ने अपनी काली कमाई का हिस्सा दुबई और थाईलैंड में निवेश किया है. पुलिस का कहना है कि नोटबंदी के पहले के करीब 6.30 करोड़ रुपये की नगदी को विकास दुबे ने 2% ब्याज पर चलाया था. बताया जा रहा है कि जय बाजपेयी ने इस 2% को 5% छूट पर मार्केट में दे रखा है. विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे से पुलिस ने कई मामलों में पूछताछ की है और खासकर नेताओं और व्यापारियों के साथ संबंध को लेकर भी पूछताछ हुई है.

एनकाउंटर से पहले कानपुर में स्थानीय प्रशासन ने विकास दुबे के किले जैसे घर को उसी जेसीबी से मिट्टी में मिला दिया था जो पुलिस टीम के घेराव में इस्तेमाल की गई थी. फिर उसकी कारों को जेसीबी के नीचे कुचला गया. उसका लखनऊ में एक मकान है, प्रशासन की उस पर भी नजर है. संपत्ति को लेकर जांच पड़ताल जारी है. आपको बता दें कि विकास दुबे का एनकाउंटर 10 जुलाई को सुबह कानपुर से बाहर कर दिया गया था. उज्जैन से कानपुर लाते समय पुलिस की गाड़ी पलटने के बाद यह मुठभेड़ हुई थी. विकास दुबे के पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया था. अब EDने विकास दुबे की संपत्ति का भी एनकाउंटर करना शुरू कर दिया था.     

Leave a comment