कांग्रेस को अब राजस्थान में लगा झटका, कद्दावर नेता महेंद्रजीत सिंह मालवीय BJP में हुए शामिल

कांग्रेस को अब राजस्थान में लगा झटका, कद्दावर नेता महेंद्रजीत सिंह मालवीय BJP में हुए शामिल

Mahendrajeet Singh Malviya: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटके पर झटके लगते जा रहें हैं। इस बार कांग्रेस पार्टी को राजस्थान में झटका लगा है। दरअसल, चार बार के विधायक और पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर बीजेपी पार्टी जॉइन कर ली है। राजस्थान राज्य में महेंद्रजीत सिंहको आदिवासी का बड़ा चेहरा माना जाता है। महेंद्रजीत सिंह का पार्टी छोड़ना कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती खड़ी कर सकती है। महेंद्रजीत सिंह कोजयपुर के बीजेपी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने माला पहनाकर बीजेपी में स्वागत किया।बीजेपी के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, सह प्रभारी विजय राहटकर, राजेंद्र राठौड़ और अरुण चतुर्वेदीपार्टी मुख्यालय में मौजूद रहे। बता दें,महेंद्रजीत सिंह की बीजेपी में शामिल होने की चर्चा लंबे समय से चल रही थी।

महेंद्रजीत सिंहने कांग्रेसपर उठाए सवाल

महेंद्रजीत सिंह बीते शुक्रवार यानी 16 फरवरी को दिल्ली पहुंचे तो थे लेकिन वह बीजेपी में शामिल नहीं हुए थे। महेंद्रजीत के बयानों यह पता तो चल गया था वह कांग्रेस छोड़ने का विचार कर चुके हैं। मीडिया से बातचीत करते हुए महेंद्रजीत सिंह ने कई बयान कांग्रेस के खिलाफ दिए थे। उन्होंने बयान देते हुए कहा था कि कांग्रेस अब कुछ लोगों की पार्टी हो गई है। जो विजन कांग्रेस पहले देश के विकास और जनता की भलाई के लिए रखता था अब वह कहीं भी नहीं दिखता।

कौन हैं महेंद्रजीत सिंह मालवीय

महेंद्रजीत सिंह मालवीय को वागड़ और मेवाड़ का बहुत बड़ा आदिवासी चेहरा माना जाता है। बता दें, पहले महेंद्रजीत सिंह मालवीय को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी नेताओं में भी गिना जाता था। ऐसा माना जा रहा है कि बीजेपी में शामिल होने के बाद मालवीय को लोकसभा चुनाब में उतरने की तैयारी कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो वागड़ की लोकसभा सीटों पर कांग्रेस को नई रणनीति के साथ आना होगा।

Leave a comment