Search KhabarFast

Press ESC to close

कुख्यात अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम ने मांगी पैरोल, उम्रकैद की सजा काट रहा है अंडरवर्ल्ड डॉन

कुख्यात अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम ने मांगी पैरोल, उम्रकैद  की सजा काट रहा है अंडरवर्ल्ड डॉन

 Abu Salem news: कुख्यात अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम ने पैरोल की मांग की है। 1993 मुंबई सीरियल बम धमाकों के दोषी और नासिक सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा कुख्यात अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम ने इमरजेंसी पैरोल की मांग की है। सलेम ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ स्थित अपने पैतृक गांव जाने की अनुमति मांगी है। सलेम की याचिका में कहा गया है कि उनका बड़ा भाई अबू हाकिम अंसारी का पिछले साल 14 नवंबर 2025 को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। भाई को वे पिता तुल्य मानते था और अब 40वें दिन की रस्में अदा करने, कुरान ख्वानी कराने, कब्रिस्तान पर दुआ पढ़ने और शोक संतप्त परिवार से मिलने के लिए पैरोल की जरूरत है। सलेम की याचिका में यह भी उल्लेख किया गया कि भाई की तबीयत बिगड़ने पर पहले ही जेल अधिकारियों से नियमित पैरोल की प्रक्रिया तेज करने की अपील की थी, ताकि जीवित अवस्था में उनसे मिल सकें।
 
2005 से जेल में बंद है अबू सलेम  
 
अबू सलेम 2005 से नासिक सेंट्रल जेल में बंद है. उसे दो मामलों में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी, पहला मामला 1993 के मुंबई सीरियल ब्लास्ट का था जिसमें 257 लोगों की मौत हुई थी और 1400 लोग घायल हुए थे, और दूसरा मामला 1995 में बिल्डर प्रदीप जैन की हत्या का था। हालांकि, पुर्तगाल के साथ प्रत्यर्पण संधि के बाद, जहां से उसे 2005 में प्रत्यर्पित किया गया था, उसकी सजा को 25 साल कारावास में बदल दिया गया था। अबू सलेम ने पिछले साल एक याचिका दायर कर यह स्पष्टीकरण मांगा था कि उसकी 25 साल की जेल की सजा कब पूरी होगी. उस याचिका पर अभी सुनवाई होनी बाकी है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, 9 संदिग्ध गिरफ्तार; आतंकी साजिश नाकाम करने का दावा

दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि ये लोग देश के विभिन्न महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे।

सूर्या हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपी असद ने अब्बू के कहने पर हत्याकांड को दिया था अंजाम

Surya Murder Case: सूर्या हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूरे हत्याकांड में असद के पिता नबाव की भूमिका भी सामने आई है। पूछताछ में आरोपी फरहान ने बताया कि 18 मई को बाइक चलाने को लेकर असद और सूर्या में लड़ाई हुई थी। इसके बाद असद ने हत्याकांड को अंजाम दिया था।

दिल्ली के मॉडल टाउन में दिल दहला देने वाली वारदात, 25 साल के युवक की चाकू गोदकर हत्या

Delhi News: दिल्ली के मॉडल टाउन में दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां 25 साल के युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात को शनिवार देर राक अंजाम दिया गया। मृतक के शरीर पर सीन, पीठ और गर्दन पर गहरे घाव मिले हैं। वहीं, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast