
Paper Leak In India: NEET PG परीक्षा के विवाद के बाद देशभर में दहशत का माहौल है. एक तरफ नेशनल एग्जामिनेशन ने यूजीसी नेट परीक्षा रद्द कर दी है। कई परीक्षाएं ऐसी हैं जिनकी तारीखें आगे बढ़ा दी गई हैं। लेकिन NEET पेपर लीकमामले में बिहार का कनेक्शन भी सामने आया, जिसके बाद सीबीआई ने इस राज्य को अपने दायरे में ले लिया है। फिलहाल इस मामले में सीबीआई जांच चल रही है। ऐसे में अगर देशभर में पेपर लीक मामले की बात करें तो पिछले 5 सालों में 65 बड़ी परीक्षाओं के पेपर लीक हो चुके हैं। जिसमें यूपी सबसे आगे है।
बता दें कि NEET UG ही नहीं, साल 2019 से अब तक पूरे भारत में 19 राज्यों में कम से कम 65 बड़ी परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं। ये वो मामले हैं, जिनमें या तो एफआईआर दर्ज हुई है, लोगों को गिरफ्तार किया गया है। नीट के अलावा भी देश मे कई पेपर लीक हुए है, इनमें 2021 में भारतीय सेना की भर्ती के लिए होने वाली कॉमन एंट्रेंस एग्जाम, 2023 की सेंट्रल टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट, 2021 की नीट और 2021 की नीट और 2021 की जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम शामिल हैं।
किस राज्य में कितने पेपर लीक?
गौरतलब है कि सबसे ज्यादा पेपर लीक उत्तर प्रदेश में हुए हैं, जहां करीब 8 मामले सामने आए हैं। इसके बाद राजस्थान और महाराष्ट्र में 7 पेपर लीक हो चुके हैं। जबकि बिहार में 6, गुजरात और मध्य प्रदेश में 4 पेपर लीक हुए हैं। 1 जनवरी 2019 से 25 जून 2024 के बीच हरियाणा, कर्नाटक, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में 3 पेपर लीक हुए। इसके अलावा अगर दिल्ली की बात करें तो यहां भी पेपर लीक हो चुके हैं. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, झारखंड और नागालैंड में एक बार पेपर लीक हो चुका है। पेपर लीक की जानकारी मिलने के बाद कई पेपर रद्द कर दिए गए।
Leave a comment