
नई दिल्ली : उत्तरप्रदेश का शो विंडो नोएडा जोकि देश विदेश में जाना जाता है. वहीं अब नोएडा को न जाने किसी की नजर लग गई हो. बता दें कि, नोएडा में मौत का तांडव पिछले 8 महीनों में लगातर बढ़ रहा है. जनवरी से लेकर अब तक नोएडा में195 आत्महत्या हुई है.
आपको बता दें कि, नोएडा में अब तक 195 आत्महत्या हुई है. लेकिन यह मानो जैसे नोएडा सुसाइड करने का पॉइंट हो गया हो. वहीं नोएडा में खुदकुशी की 24 घटनाएं अप्रैल में हुईं है. जबकि मई में 31 और जून के महीने में 34 लोगों ने आत्महत्या की है. इसी तरह जुलाई में 30 और अगस्त में 26 खुदकुशी के मामले देखने को मिला है.इसमें हैरानी की बात ये है कि, मरने वालों में ज्यादातर कामगार या रोजमर्रा के कामकाज करने वाले लोग थे.
हालांकि ये खबर हैरान करती है कि,महज इस हफ्ते में नोएडा में 8 लोगों ने आत्महत्या की है. इनमें 6 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं. वहीं मरने वालों की मौत का कारण लॉकडाउन और आर्थिक तंगी है. साथ ही कई लोगों ने अपने सुसाईड नोट में लिखा कि, वो निजी परेशानियों के चलते खुदकुशी कर रहे हैं.
Leave a comment