साहित्य के नोबेल पुरस्कार का ऐलान, दक्षिण कोरियाई लेखिका हान कांग को मिला सम्मान

साहित्य के नोबेल पुरस्कार का ऐलान, दक्षिण कोरियाई लेखिका हान कांग को मिला सम्मान

 South Korean Author Han Kang: दक्षिण कोरियाई लेखिका हान कांग को 2024 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया। यह पुरस्कार उनके गहन काव्यात्मक गद्य के लिए दिया गया जो ऐतिहासिक आघातों का सामना करता है और मानव जीवन की नाजुकता को उजागर करता है। नोबेल पुरस्कार स्वीडिश अकादमी द्वारा दिया जाता है और इसकी कीमत 11 मिलियन स्वीडिश क्राउन ($1.1 मिलियन) है।

बता दें कि बीते दिन रसायन विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार का एलान किया गया था।इस साल यह सम्मान तीन लोगों को दिया गया। इस अवॉर्ड का आधा हिस्सा डेविड बेकर को कम्प्यूटेशनल प्रोटीन डिजाइन के लिए दिया गया। इसके अलावा इसे संयुक्त रूप से डेमिस हसाबिस और जॉन एम. जम्पर को प्रोटीन संरचना भविष्यवाणी के लिए दिया गया।

हान कांग के साहित्य को जानें

उनके प्रकाशनों में एक लघु कहानी संग्रह, फ्रूट्स ऑफ माई वूमन (2000), फ़ायर सैलामैंडर (2012); ब्लैक डियर (1998), योर कोल्ड हैंड्स (2002), द वेजिटेरियन (2007), ब्रीथ फाइटिंग (2010), और ग्रीक लेसन्स (2011), ह्यूमन एक्ट्स (2014), द व्हाइट बुक (2016), आई डू नॉट बिड फेयरवेल (2021) जैसे उपन्यास शामिल हैं। एक कविता संग्रह, आई पुट द इवनिंग इन द ड्रॉअर (2013) भी प्रकाशित हुआ।

Leave a comment