केमिस्ट्री के नोबेल पुरस्कार का ऐलान, इस बार इन 3 वैज्ञानिकों को दिया गया अवॉर्ड

केमिस्ट्री के नोबेल पुरस्कार का  ऐलान, इस बार इन 3 वैज्ञानिकों को दिया गया अवॉर्ड

Nobel Prize in Chemistry 2024: साल 2024 के रसायन विज्ञान यानी केमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार के विजेताओं का ऐलान कर दिया गया है। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने आज यानी बुधवार को नोबेल पुरस्कार के विजेताओं के नाम घोषित कर दिए है। डेविड बेकर को'कम्प्यूटेशनल प्रोटीन डिजाइन के लिए' के लिए पुरस्कार मिला है। इसरे अलावा डेमिस हसाबिस और जॉन जम्पर को'प्रोटीन स्ट्रंक्चर की भविष्यवाणी' के लिए पुरस्कार दिया गया है। 

स्वीडिश एकेडमी के महासचिव ने क्या कहा? 

रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज के महासचिव हैंस एलेग्रेन ने बताया है कि इस साल का रसायन विज्ञान का नोबेल दो हिस्सों में दिया जा रहा है। एक हिस्से में डेविड बेकर हैं और दूसरे आधे हिस्से में संयुक्त रूप से डेमिस हसाबिस और जॉन एम. जम्पर हैं। इस साल रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार पाने वाले डेविड बेकर सिएटल में यूनिवर्सिटी ऑफ वाशिंगटन में काम करते हैं। वहीं डेमिस हस्साबिस और जॉन जंपर लंदन में गूगल डीपमाइंड में काम करते हैं।

अक्तूबर से हुई नोबेल पुरस्कार की शुरुआत

चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार के साथ ही नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की शुरूआत हो गई थी। इसका ऐलान 7अक्तूबर यानी सोमवार को किया गया था। इसके बाद 8अक्तूबर यानी मंगलवार को भौतिकी के नोबेल का ऐलान किया गया। इसके बाद आज यानी बुधवार को रसायन विज्ञान के नोबेल का ऐलान किया गया।

इसके बाद अब कल यानी गुरुवार को साहित्य के नोबेल पुरस्कार विजेता के नाम की घोषणा किए जाएंगे। इसके बाद शुक्रवार को नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा होगी। 14 अक्तूबर को अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार विजेता के नाम की घोषणा किए जाएंगे।

पुरस्कार के तौर पर क्या मिलता है?

पुरस्कारों में 11 मिलियन स्वीडिश क्रोनर यानी एक मिलियन अमेरिकी डॉलर या दस लाख डॉलर का नकद पुरस्कार के तौर पर दिया जाता है। धनराशि अवॉर्ड के संस्थापक और स्वीडिश आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल की छोड़ी हुई वसीयत से आती है। 1896 में उनका निधन हो गया था। नोबेल पुरस्कार अधिकतम तीन विजेताओं को दिया जा सकता है। उन्हें पुरस्कार राशि साझा करनी होती है। 

Leave a comment