Navratri 2024: 9 दिन के व्रत से कैसे होता है शरीर का डिटॉक्स...जानिए नवरात्रि के फास्टिंग में बॉडी में कैसे होते है बदलाव?

Navratri 2024: 9 दिन के व्रत से कैसे होता है शरीर का डिटॉक्स...जानिए नवरात्रि के फास्टिंग में बॉडी में कैसे होते है बदलाव?

 9 Days Fasting Effects in Navratri: आज से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। हिंदू धर्म में नवरात्रि का खास स्थान होता हैं। इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा भक्ति भाव के साथ की जाती है। इसी के साथ भक्त माता को प्रसन्न करने के लिए व्रत भी रखते है। कुछ लोग नौ दिनों के लिए व्रत रखते हैं तो कुछ पहला औऱ आखिरी रखकर कामना करते है।

नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। मां शैलपुत्री को पर्वतराज हिमालय की पुत्री के रूप में पूजा जाता हैं। इनका रूप सौम्य और शांत है। सफेद वस्त्र धारण की हुई है। इन देवी के चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहती है। कहते है देवी शैलपुत्री की आराधना करने से तामसिक तत्वों से मुक्ति मिलती है। कहते हैं कि माता शैलपुत्री का नाम लेने से घर में पवित्रता आती है।

ऐसे में अगर आप भी इस बार नवरात्रि में माता दुर्गा की आस्था के प्रति व्रत रख रहे है, तो क्या आप जानते है 9 दिन के इस व्रत से आपके शरीर में क्या बदलाव हो सकते है?

वजन घटाने में फायदेमंद

नवरात्रि के 9 दिनो में व्रत रखने से शरीर में कई प्रकार के बदलाव देखने के लिए मिलते है। कई लोग नवरात्रि के दौरान इंटरमिटेंट फास्टिंग रखकर खुद को फिट रखने की कोशिश करते है। ऐसे में 9 दिनों तक लगातार भूखा रहना भी फायदेमंद साबित हो सकता है। इससे आपका बढ़ा हुआ वजन कम होता है। इससे टाइप 2 डायबिटीज के खतरे से भी कुछ हद तक खुद को बचा कर रखा जा सकता है।

नींद में सुधार आना

एक्सपर्ट्स का कहना है कि जो लोग व्रत रखते हैं, उनकी नींद में सुधार होता है। व्रत रखने से न सिर्फ शरीर डिटॉक्स होता है बल्कि दिमाग को भी फायदा पहुंचता है। बाहर के तले-चिकने खाने से दूरी बनाने पर भी दिमाग में पॉजिटिविटी लाती है। इससे दिमाग के दुरुस्त होने या स्ट्रेस कम होने से बेहतर नींद आती है।

शरीर को करता हैं डिटॉक्स

नवरात्रि में व्रत रखने से शरीर की गंदगी बाहर निकल जाती है। ये व्रत शरीर को डिटॉक्स करने का काम करता है। जो लोग जंक फूड खाते है, 9 दिन के इस व्रत के दौरान इन चीजों से दूर रहते हैं। जिससे शरीर में पेट में फूलन औऱ एसिडिटी को दूर करता है। व्रत में हमेशा सात्विक भोजन खाना चाहिए। इससे डिटॉक्सीफिकेशन होता है, जिसका फायदा पेट और स्किन दोनों को मिलता है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

एक्सपर्ट का कहना है कि व्रत रखने से इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। दरअसल, ऐसा करने से प्रतिरोधक कोशिकाएं बनती हैं।  बदलते सीजन की वजह से इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। लेकिन व्रत रखने से इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है। जो आपको वायरल, बुखार या खांसी-जुकाम से बच सकते हैं।

Leave a comment