Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में बड़ा एक्शन, बल्लभगढ़ थाना सदर प्रभारी निलंबित

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में बड़ा एक्शन, बल्लभगढ़ थाना सदर प्रभारी निलंबित

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ में थाना सदर प्रभारी समेर सिंह को भ्रष्टाचार और ड्यूटी में लापरवाही के आरोपों के चलते निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई गांव पहलादपुर माजरा डीग में पुलिस टीम पर हुए हमले और उसके बाद उठे विवाद के बाद की गई है। जानकारी के अनुसार, बीती 16 मई को थाना सदर पुलिस एक जानलेवा हमले के आरोपी को निशानदेही के लिए गांव पहलादपुर माजरा डीग लेकर गई थी। इसी दौरान वहां हालात अचानक बिगड़ गए। बताया जा रहा है कि आरोपी के हाथ में चाकू दिखाई देने पर ग्रामीण और पीड़ित पक्ष के लोग भड़क उठे।

ग्रामीणों का गंभीर आरोप

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने लोगों को डराने के लिए जानबूझकर आरोपी के हाथ में चाकू दिया था। इसी बात को लेकर मौके पर भारी विरोध शुरू हो गया। देखते ही देखते भीड़ आक्रोशित हो गई और पुलिस कार्रवाई का विरोध करने लगी।

पुलिस वाहन पर हमला, अतिरिक्त बल तैनात

स्थिति बिगड़ने पर भीड़ ने पुलिस की गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया। हालात काबू से बाहर होते देख अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाना पड़ा। इसके बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया।

जांच और कार्रवाई

घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सदर प्रभारी समेर सिंह को निलंबित कर दिया गया है। प्रशासनिक स्तर पर मामले की आगे जांच की जा रही है और पूरी घटना की समीक्षा भी की जा रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मध्य प्रदेश में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने के कारण के कारण 6 की गई जान

Madhya Pradesh News:मध्य प्रदेश के अनूपपुर में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने के कारण 6 लोगों की जान चली गई। वहीं, इस हादसे में लगभग 40 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर-ट्ऱॉली पर लगभग 50 लोग सवार थे।

New Flyover: चंडीगढ़ से जीरकपुर तक बनेगा नया फ्लाईओवर, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

New Flyover: चंडीगढ़ शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। शहर की सबसे व्यस्त सड़कों में शामिल ट्रिब्यून चौक से जीरकपुर बॉर्डर तक ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने के लिए नया फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने हेतु एक सलाहकार एजेंसी की नियुक्ति कर दी है।

Uttarakhand News: मसूरी में भीषण जाम से हाहाकार, पहाड़ों पर ट्रैफिक सिस्टम चरमराया; घंटों फंसे रहे पर्यटक

Uttarakhand News: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में पर्यटन सीजन के बीच भारी भीड़ के चलते ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। मसूरी में हालात ऐसे बन गए हैं कि सड़कें जाम से पूरी तरह ठप हो गईं और वाहन रेंगते हुए नजर आए। जानकारी के अनुसार, वीकेंड और गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी मसूरी पहुंचे, जिसके चलते शहर के प्रवेश मार्गों से लेकर मुख्य बाजार तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पर्यटकों और स्थानीय लोगों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast