Nepal Flood: नेपाल में भारी बारिश और बाढ़ ने मचाई तबाही, अबतक 170 लोगों की मौत, 42 लापता

Nepal Flood: नेपाल में भारी बारिश और बाढ़ ने मचाई तबाही, अबतक 170 लोगों की मौत, 42 लापता

Nepal Flood: नेपाल में भारी बारिश और बाढ़ ने कहर मचा दिया है। इस त्रासदी में अब तक 170 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी हैं और 42 से ज्यादा लोग लापता हो गए हैं। साथ ही 56 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। यह आंकड़ा बताता है कि कितनी भयानक तबाही मची है, जिससे न सिर्फ जान-माल का नुकसान हुआ है बल्कि लापता लोगों की संख्या भी काफी है। इस प्राकृतिक आपदा ने नेपाल के विभिन्न हिस्सों में बड़े पैमाने पर विनाश का कारण बना है।

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ऋषिराम पोखरेल ने बताया कि बाढ़ से संबंधित घटनाओं में 111 लोग घायल हुए हैं। 42 लोग लापता हो गए है। पोखरेल ने बताया कि सभी सुरक्षा एजेंसियों की मदद से खोज एवं बचाव अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि नेपाली सेना ने देशभर में फंसे 162 लोगों को हवाई मार्ग से निकाला है। उन्होंन बताया कि बाढ़ और जलभराव से प्रभावित लगभग 4,000 लोगों को नेपाली सेना, नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने बचाया है। उन्होंने बताया कि बचाए गए लोगों को खाद्यान्न सहित सभी आवश्यक राहत सामग्री वितरित की गई है। काठमांडू के बाहरी इलाके बल्खू क्षेत्र में सामाजिक कार्यकर्ताओं की मदद से 400 लोगों को भोजन वितरित किया गया।

शनिवार से ही राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित

उन्होंने बताया कि भूस्खलन के कारण शनिवार से ही राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हैं और सैकड़ों लोग विभिन्न राजमार्गों पर फंसे हुए हैं। पोखरेल ने बताया कि बाढ़, भूस्खलन और जलभराव के कारण बाधित राष्ट्रीय राजमार्गों को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। काठमांडू को अन्य जिलों से जोड़ने वाले मुख्य भूमार्ग त्रिभुवन राजमार्ग पर यातायात फिर से शुरू हो गया है।

Leave a comment