Search KhabarFast

Press ESC to close

"नेहरू और आंबेडकर ने एक दिन में..." 90 घंटे काम पर मल्लिकार्जुन खड़गे रखी अपनी राय

"नेहरू और आंबेडकर ने एक दिन में..." 90 घंटे काम पर मल्लिकार्जुन खड़गे रखी अपनी राय

Mallikarjun Kharge On Working hours: एलएंडटी के चेयरमैन एसएन सुब्रह्मण्यन के सप्ताह में 90घंटे काम के बयान के बाद से इस पर देश में बहस का दौर जारी है। सिनेमा और कारोबार जगत से लेकर राजनीतिक हस्तियों ने भी इस पर अपनी राय दे रहे हैं। अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी इस बहस पर अपना बयान दिया है।

खरगे की यह टिप्पणी दिल्ली के कोटला रोड 9ए स्थित कांग्रेस के नए मुख्यालय भवन के शुभारंभ के मौके पर आई है। वे पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के समक्ष संबोधन दे रहे थे। इस दौरान 90घंटे काम पर उन्होंने अपना रूख साफ किया।  

मल्लिकार्जुन खड़गे ने क्या कहा?

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अपने संबोधन के दौरान सप्ताह में 90घंटे काम की बहस में दाखिल हो गए। एक समाचार एजेंसी के अनुसार खरगे ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि 'मैं  एलएंडटी कंस्ट्रक्शन, आर्किटेक्ट्स और भवन निर्माण में लगे श्रमिकों का आभार प्रकट करना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि मैं कंपनी को धन्यवाद देता हूं, लेकिन कंपनी के चेयरमैन ने जो सप्ताह में 90घंटे के काम की बात कही है, मैं उससे सहमत नही हूं। '

8 घंटे काम की वकालत  

मल्लिकार्जुन खरगे ने फैक्टरी एक्ट बनाते समय तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की बात को रखी। खरगे ने कहा कि पंडित नेहरू और डॉक्टर आंबेडकर ने भी एक दिन में 8 घंटे काम की बात कही थी। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि श्रमिकों से एक दिन में आठ घंटे से ज्यादा काम नहीं करवाना चाहिए। अब तो 12 घंटे और 14 घंटे की बात होने लगी है। जो लोग ऐसा मानते हैं, उन्हें यह विचार छोड़ देना चाहिए। मैं इससे सहमत नहीं हूं। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Dearness Relief Hike: पुराने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी राहत, महंगाई राहत बढ़ाने का ऐलान

केंद्र सरकार ने पुराने केंद्रीय कर्मचारियों और उनके परिवारों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने महंगाई राहत यानी डियरनेस रिलीफ (DR) बढ़ाने का फैसला किया है।

सरकारी कर्मचारियों को लगा तगड़ा झटका! पुरानी पेंशन और NPS को लेकर बड़ी खबर

Pension Scheme: 8वें वेतन आयोग को लेकर देशभर में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के बीच पुरानी पेंशन बनाम राष्ट्रीय पेंशन योजना का मुद्दा फिर से गरमा गया है। कर्मचारी यूनियन लंब वक्त से मांग कर रही है कि OPS बहाल किया जाए। क्योंकि इसमें रिटारयमेंट के बाद बेसिक सैलरी का 50 फीसदी और डीए के साथ गारंटिड पेंशन मिलती है।

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, 10 दिनों में चौथी बार बढ़े दाम

सप्ताह का पहला दिन आम लोगों के लिए महंगाई का बड़ा झटका लेकर आया। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast