
नई दिल्ली: टोक्यो ओलंपिक के बाद अब नीरज चौपड़ा ने डायमंड लीग में देश का नाम रोशन किया है। नीरज चौपड़ा ने डायमंड लीग के फाइनल में 88.44 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ यह खिताब जीता है। 24 साल के नीरज डायमंड लीग फाइनल जीतने वाले पहले भारतीय भी बन गए हैं।
नीरज चौपड़ा ने इस साल जुलाई में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में इतिहास रचते हुए रजत पदक जीता था। उन्होंने 88.13 मीटर के थ्रो के साथ दूसरा स्थान हासिल कर लिया था। उन्हें इस टूर्नामेंट के दौरान चोट लगी थी इसलिए वो बर्मिंघम में खेले गए राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा नहीं ले सके थे। इन बड़े पदक के अलावा नीरज टोक्यो ओलंपिक, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप में भीस्वर्ण पदक जीत चुके हैं। इस खेल के दौराननीरज की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में फाउल किया। हालांकि, उन्होंने दूसरे प्रयास में 88.44 मीटर का थ्रो किया, जो निर्णायक साबित हुआ। नीरज ने अपने अगले थ्रो में 88.00 मीटर को छुआ। इसके बाद नीरज ने अपने चौथे प्रयास में 86.11 मीटर और पांचवे प्रयास में 87.00 मीटर थ्रो किया। उन्होंने आखिरी प्रयास में 83.60 मीटर की थ्रो के बाद इस मुकाबले का समापन किया।
नीरज को हंगरी के बुडापेस्ट में 2023 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए डायमंड ट्रॉफी, 30,000 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि और वाइल्ड कार्ड से भी सम्मानित किया गया। हालांकि, वो पहले ही विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं क्योंकि उसका लुसाने-लेग विनिंग थ्रो 85.20 मीटर क्वालीफाइंग मार्क को पार कर गया है।
Leave a comment