Navratri: रामनगरी अयोध्या में मांस की बिक्री पर रोक, योगी सरकार ने सख्ती से पालन का दिया आदेश

Navratri: रामनगरी अयोध्या में मांस की बिक्री पर रोक, योगी सरकार ने सख्ती से पालन का दिया आदेश

Ban on Sale of Meat: नवरात्र पर अयोध्या जिले में तीन अक्टूबर से मांस, मुर्गा, मछली की ब्रिकी पर रोक लगा दी है। ये प्रतिबंध 11अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा। यह जानकारी सहायक आयुक्त खाद्य-दो मानिकचंद्र सिंह ने दी है। उनके अनुसार यदि रोक के बावजूद मांस की दुकान खुल रही है तो विभाग के टेलीफोन नंबर 05278-366607पर सूचना दें। आदेश का पालन न करने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006के अंतर्गत विधिक कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि शारदीय नवरात्र को लेकर को लेकर पूजा के समय में भी बदलाव किया गया है। आश्विन शुक्ल, प्रतिपदा तिथि यानी तीन अक्टूबर से राम मंदिर में दर्शन की समय सारिणी में बदलाव किया गया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डा. अनिल कुमार मिश्र ने विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी है।

आरती के समय में भी बदलाव 

इसी के साथ राम मंदिर की दिनचर्या में भी बदलाव कर दिया गया है। बता दें कि ट्रस्ट ने भक्तों के दर्शन की अवधि आधे घंटे कम कर दी है। अब श्रद्धालु सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक ही दर्शन कर सकते हैं। पहले सुबह साढ़े छह बजे से ही दर्शन शुरू हो जाता था। इसके साथ रामलला की मंगला व श्रृंगार आरती का समय भी बदलाव किया गया है। सुबह चार बजे से होने वाली मंगला आरती अब सुबह साढ़े चार बजे से होगी। वहीं, श्रृंगार आरती सुबह छह बजे के बजाय 6:30बजे प्रारंभ होगी।

ट्रस्ट ने किया समय सारणी में बदलाव           

राम मंदिर के व्यवस्थापक व्यवस्थापक व ट्रस्ट के आमंत्रित सदस्य गोपाल राव ने भी बदलाव की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राम मंदिर की प्रस्तावित दिनचर्या की जानकारी देते हुए बताया कि प्रात: 4:30 से 4:40 बजे तक मंगला आरती होगी। वहीं,  4:40 से 6:30 बजे पट बंद, अभिषेक व श्रृंगार आदि, 6:30 बजे श्रृंगार आरती होगी। 7:00 बजे से डी-1 (चेक प्वाइंट) से प्रवेश आरंभ होगा। 7:00 बजे से 9:00 बजे तक दर्शन, 9:00 से 9:05 बजे तक पट बंद हो जाएगा। उसके बाद सुबह 9:05 से 11:45 बजे तक दर्शन, 11:45 से 12:00 बजे तक पट बंद होगा। उसके बाद फिर राजभोग लगेगा।

Leave a comment