Navratri 2020: 17 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं नवरात्रि, व्रत में इन बातों का रखें खास ख्याल

Navratri 2020: 17 अक्टूबर से  शुरू हो रहे हैं नवरात्रि, व्रत में इन बातों का रखें खास ख्याल

नई दिल्ली. हिन्दुओं की सबसे पवित्र त्योहार शारदीय नवरात्रि 17अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं. नौ दिनों तक चलने वाली इस पूजा में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है. हिन्दू परंपरा के अनुसार इन 9दिनों का विशेष महत्व होता है. नवरात्रि को शक्ति की उपासना का भी त्योहार कहा जाता है.

शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना करते हुए उनके लिए व्रत रखा जाता है. अधिकांश लोग पूरे 9दिन तक व्रत करते हैं, लेकिन 9दिन तक व्रत रखने के बाद उनकी सेहत पर काफी फर्क पड़ता है. लेकिन अब आपको घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसी बाते बताने जा रहे हैं जिसके बाद आप अपनी सेहत को दुरुस्त रखन के साथ-साथ मां के लिए 9दिन का व्रत रखकर उन्हें खुश भी कर सकते हैं.

आइए जानते आप कैसे स्वस्थ रह सकते है

अगर आप व्रत रख रहे हैं तो उन दिनों ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं, क्योंकि पानी हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है.

इसके अलावा नवरात्रि व्रत में नींबू पानी, शिकंजी, छाछ आदि जरूर पीएं.

नवरात्रि व्रत में फ्रूट शेक के साथ जूस जरूर पीएं. इससे आपके शरीर को एनर्जी के साथ कई तत्व भी मिलेंगे.

नवरात्रि व्रत में अगर आप दूध पी रहे हैं तो ध्यान रहे फुल क्रीम दूध की बजाय टोऩ मिल्क ही पीएं, इससे आपके पाचन तंत्र को नुकसान नहीं होगा और एसिडीटी से भी बचे रहेंगे.

इसके अलावा व्रत में बाजार में बिकने वाली नमकिनों की बजाय घर पर बनाए गए फ्रूट चाट, रायता आदि आदि लें. ये आपके शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है.

आप खाने में चावल का भी इस्तेमाल कर सकते है. ये आपके पाचन के लिए काफी फायदेमंद है

Leave a comment