सिद्धू को नहीं पचा जेल का खाना! इलाज के लिए चंडीगढ़ पीजीआई में हुए भर्ती

सिद्धू को नहीं पचा जेल का खाना!  इलाज के लिए चंडीगढ़ पीजीआई में हुए भर्ती

पटियाला: 34 साल पुराने रोडरेज के केस में पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रेसिडेंट नवजोत सिंह सिद्धू पटियाला कोर्ट में 1 साल की कड़ी सजा काट रहे है। जिसके बाद सिद्धू ने अपनी खराब सेहत का हवाला देते हुए इलाज की अनुमति मांगी है। इस पर सेशन कोर्ट ने जेलर को नवजोत सिंह सिद्धू का इलाज पीजीआई में कराने का आदेश दिया था।

इजाजत मिलने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू को इलाज के चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती करा दिया है. जहां उनका इलाज किया जा रहा है। इससे पहले सिद्धू ने जेल की रोटी खाने मना कर दिया है। उन्होंने अपनी सेहत का हवाला देते हुए स्पेशल डाइट की मांग की थी। वहीं उनकी सेहत को देखते हुए प्रशासन ने उनकी यह मांग पूरी कर ली थी। जिसके बाद उनके लिए स्पेशल डाइट चार्ट तैयार की है।

सिद्धू की डाइट चार्ट में पहले रोज सुबह रोजमेरी चाय (Rosemary Tea), सफेद पेठे का आधा ग्लास जूस या नारियल पानी पीएं। इसके अलावा लंच से पहले बीटरूट, घीया, खीरा, मौसमी, तुलसी, आंवला का एक ग्लास जूस जरूर पीएं. या फिर तरबूज, खरबूज, कीवी, स्ट्रॉबेरी, अमरूद, सेव या बेल का जूस पी सकते हैं। डॉक्टर्स के मुताबिक जूस नहीं लेने की स्थिति में अंकुरित काले चने के साथ हरा चना, खीरा, टमाटर, नींबू का सेवन करें. नाश्ते में एक ग्लास दूध के साथ ही एक चम्मच अलसी, खरबूज या सनफ्लॉवर के बीज लें. साथ ही 5-6 बादाम, 1 अखरोट और 2 पेकन नट भी खाएं।

आपको बता दें कि सन् 1988 में सिद्धू का पटियाला में पार्किंग को लेकर 65 साल के गुरनाम सिंह नामक बुजुर्ग व्यक्ति से झगड़ा हो गया। आरोप है कि उनके बीच हाथापाई भी हुई। जिसमें सिद्धू ने कथित तौर पर गुरनाम सिंह को मुक्का मार दिया। बाद में गुरनाम सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने नवजोत सिंह सिद्धू और उनके दोस्त रुपिंदर सिंह सिद्धू के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया। इस मामले पर सिद्धू को 1 वर्ष की सजा सुनाई गई है।

Leave a comment