How to increase hemoglobin: ऐसे दूर करें शरीर में खून की कमी, जानें खून बढ़ाने के लिए आसान तरीके

How to increase hemoglobin: ऐसे दूर करें शरीर में खून की कमी, जानें खून बढ़ाने के लिए आसान तरीके

नई दिल्ली. आज के दौर में बड़े लोगों में हीमोग्लोबिन की कमी पाई जाती है लेकिन बच्चों में भी अधिकतर हीमोग्लोबिन की कमी पाई जाती हैं. पोषक की कमी के कारण बच्‍चों या शिशु में एनीमिया हो सकता है। आयरन को खून से बांधे रखने के लिए कुछ मात्रा में विटामिन सी और अधिक आयरन की जरूरत पड़ती है,लेकिन छोटे बच्चो के डाइट के जरिए एनीमिया को खत्म नहीं किया जा सकता है क्योंकि बच्चों का पेट बहुत छोटा होता है जो जल्दी से भर  जाता है। जिस वजह से खून की कमी होने से शिशु में अधिक बीमारियां पैदा शुरु होने लग जाती हैं. इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे घरेलू उपाय जो आपको बताएंगे कि आप अपने शिशु में खून को कैसे  बढ़ाये. और ये उपाय बच्चों के लिए ही नहीं बल्कि बड़ो के लिए भी काफी लाभदायक उपाए हैं.

शरीर में खून बढ़ाने के लिए आजमाएं ये उपाय-

1.अनार

अनार हमें सौ बीमारियों से लड़ने की क्षमता देता है। अनार आयरन कैल्शियम, सोडियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम और विटामिन से भरपूर होता है। अगर आप चाहते हैं कि शरीर में खून की मात्रा बढ़े तो उसे रोज 200 ग्राम अनार खाली पेट खाएं या फिर एक गिलास अनार का जूस भी ले सकते हैं जिससे अनार शरीर में खून की कमी को बेहद जल्द पूरा करता है।

2. चुकंदर

शरीर में खून बढ़ाने के लिए चुकंदर बहुत अच्छा रामबाण इलाज है। चुकंदर का जूस लगातार दिन में सुबह-शाम पीने से खून साफ रहता है. चुकंदर में आयरन के तत्‍व अधिक मात्रा में होते हैं, जिससे नया खून जल्दी बनता है।और शरीर में खून की कमी भी नहीं होती।

3. गाजर

गाजर खाने से व लगातार सुबह-शाम गाजर का जूस पीने से शरीर में खून की कमी नही होती और यह शरीर में खून को जल्दी से जल्द बनाने में मदद करता हैं.

4. टमाटर

टमाटर खून की कमी को दूर करता हैं. टमाटर में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, फास्फोरस और विटामिन-सी पाया जाता हैं बच्चों को रोज 1 से 2 टमाटर खाने चाहिए या फिर एक गिलास टमाटर का जूस लेना चाहिए. खाने के साथ सलाद या सैंडविच में भी बच्चों को टमाटर दें। जिससे टमाटर विटामिन सी खाद्य पदार्थों से मिलने वाले आयरन को पाने में भी मदद करता है।

5. हरी सब्जियां और सलाद

शरीर में आयरन की कमी को दूर करने के लिए हरी सब्जियां और सलाद खाएं जैसे पालक, सरसों, मेथी, धनिया, पुदीना, बथुआ, ब्रोकली, गोभी, बीन्स, खीरा खूब खाएं। शरीर में हीमोग्लोबीन बढ़ाने के लिए ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियां भोजन में शामिल करें। पालक के पत्तों में सबसे अधिक आयरन पाया जाता है। जिससे हमारे शरीर के लिए हरी सब्जियां काफी लाभदायक हैं.

Leave a comment