Former Deputy Speaker Ashish Banerjee Death: पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, उनका शव रविवार सुबह बीरभूम जिले के TMC के ऑफिस में फंदे से लटका हुआ मिला है। जिसके बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पुलिस ने बताया कि आशीष बनर्जी राज्य के बीरभूम जिले के रामपुरहाट शहर में रहते थे। उनके आवास के साथ में ही TMC का ऑफिस था, जहां उनका षव मिला है। इसके अलावा पुलिस ने बताया कि पार्टी के ऑफिस से एक सुसाइड नोट भी मिला है। हालांकि अभी तक उनकी मौत की सही वजह सामने नहीं आई है।
Also read: Aaj Ka Mausam: देश में झमाझम बरसात का दौर जारी, 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
कौन थे आशीष बनर्जी?
बता दें, आशीष बनर्जी का जन्म रामपुरहाट में हुआ था। जहां से उन्होंने बर्दवान यूनिवर्सिटी से PhD की डिग्री ली थी। इसके बाद उन्होंने रामपुरहाट कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर के तौर पर भी काम किया था।
आशीष बनर्जी का राजनीतिक जीवन
आशीष बनर्जी TMC के सीनियर नेता थे। वह रामपुरहाट विधानसभा सीट से साल 2001 से 2021 तक पांच बार विधायक चुने गए थे। लेकिन इस साल 2026 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस चुनाव में बनर्जी को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार ध्रुबा साहा से करीब 24,000 वोटों के अंतर से हराया था। इसके अलावा आशीष बनर्जी जुलाई 2021 से मई 2026 तक पश्चिम बंगाल विधानसभा में डिप्टी स्पीकर के पद पर कार्यरत थे। उस दौरान वह राज्य के 13वें डिप्टी स्पीकर थे। उन्हें राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का करीबी भी माना जाता था।