Search KhabarFast

Press ESC to close

Kal Ka Mausam 20 October: पहाड़ों में बर्फबारी तो मैदानी इलाकों में भारी बारिश का खतरा, यहां पढ़ें कल 20 अक्टूबर का मौसम अपडेट

Kal Ka Mausam 20 October: पहाड़ों में बर्फबारी तो मैदानी इलाकों में भारी बारिश का खतरा, यहां पढ़ें कल 20 अक्टूबर का मौसम अपडेट

20 October Ka Mausam: मानसून की विदाई के साथ सर्दी की भी एंट्री हो गई है। मैदानी इलाकों में लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) भी लगातार देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए बारिश का अलर्ट जारी कर रहा है। दरअसल, इस समय दक्षिण-पश्चिम अरब सागर में वेल-मार्क्ड लो प्रेशर एरिया बना हुआ है, जिस वजह से दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। इसका असर उत्तर भारत के कुछ इलाकों में भी देखा जा सकता है। तो चलिए IMD से जानते है कल 20 अक्टूबर 2026 मंगलवार को मौसम कैसा रहेगा।

इन राज्यों में बारिश का खतरा

मौसम विभाग के ताजा अपडेट की मानें तो कल देश के लगभग 13 राज्यों में बादल बरस सकते है। IMD ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पंजाब, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, सिक्किम और असम के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ बर्फबारी का दौर जारी रहेगा। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा भी चलेगी। 

Also read: रेलवे कर्मचारियों को 17,951 की जगह मिल सकते हैं 46,159 रुपये बोनस? सांसद ने रेल मंत्री से की बड़ी मांग

दिल्ली में कैसा रहेगा कल का मौसम?

देश की राजधानी दिल्ली में ठंड की शुरूआत हो रही है। सुबह और शाम के समय ठंड़ी हवा चल रही है। तो वहीं, IMD ने एक बार फिर दिल्ली के लिए आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

मैदानी राज्यों के अलावा पहाड़ी राज्यों में भी बारिश की गतिविधि जारी है। लेकिन इसके साथ ही बर्फबारी भी शुरू हो चुकी है। उत्तराखंड के हरिद्वार, नैनीताल, चमोली चंपावत समेत कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर, मंडी, ऊना, चंबा, सोलन और कुल्लू में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी दी गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 7 डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। जम्मू-कश्मीर में भी यही स्थिति बनी हुई है। राज्यों के अनंतनाग, पुंछ, बारामूला, किश्तवाड़, उधमपुर जैसे कई इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

SUV जैसी ताकत, हाई-टेक फीचर्स के साथ लॉन्च हुई 1100cc की धांसू बाइक, कीमत 12.79 लाख रुपये

Bike Launched:प्रीमियम बाइक पसंद करने वालों के लिए Kawasaki ने भारतीय बाजार में अपनी नई 2027 Kawasaki Z1100 को लॉन्च कर दिया है। दमदार इंजन, मस्कुलर डिजाइन और एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस यह सुपरनेकेड बाइक उन लोगों को ध्यान में रखकर पेश की गई है, जो सड़क पर शानदार परफॉर्मेंस के साथ आधुनिक फीचर्स भी चाहते

रेलवे कर्मचारियों को 17,951 की जगह मिल सकते हैं 46,159 रुपये बोनस? सांसद ने रेल मंत्री से की बड़ी मांग

Bonus For Railway Workers:रेलवे कर्मचारियों के दिवाली बोनस को लेकर इस साल बड़ी बहस छिड़ी है। रेल यूनियनें लंबे समय से बोनस की गणना के लिए निर्धारित वेतन सीमा बढ़ाने की मांग कर रही हैं। इसी मुद्दे पर राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर रेलवे कर्मचारियों के बोनस की गणना में बदलाव करने

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast