Indian Coast Guard Recruitment 2027: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ा जॉब अपडेट आया है। अगर आप देश की सेवा करना चाहते है तो ये नौकरी आपके लिए ही है। दरअसल, रक्षा मंत्रालय के तहत भारतीय तटरक्षक (Indian Coast Guard) ने नाविक, यांत्रिक और हाइजीनिस्ट-I के पदों पर भर्ती निकाली है। खास बात यह है कि ये भर्ती 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। ऐसे में इस भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को समय से पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा। क्योंकि आवेदन की आकिरी तारीख 21 अक्टूबर 2026 है। तो चलिए इस भर्ती से जुड़ी डिटेल्स के बारे में जानते है।
इन तारीखों पर नजर डाले -
आवेदन प्रक्रिया की शुरूआत - 06 अक्टूबर 2026
आवेदन प्रक्रिया की आखिरी तारीख - 21 अक्टूबर 2026
परीक्षा की तारीक - नवंबर 2026
किस पद पर कितनी वैकेंसी?
कुल पद - 365 पद
बैच 01 के लिए 190 पद
नाविक (जनरल ड्यूटी) पुरुष: 117
नाविक (जनरल ड्यूटी) महिला: 13
यांत्रिक (मैकेनिकल): 28
यांत्रिक (इलेक्ट्रिकल): 23
यांत्रिक (इलेक्ट्रॉनिक्स): 9
बैच 02 के लिए 175 पद
नाविक (जनरल ड्यूटी) पुरुष: 117
नाविक (जनरल ड्यूटी) महिला: 13
नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच): 25
हाइजीनिस्ट-I: 20
Also read: Gold-Silver Rate Today 19 October 2026: सोना-चांदी के भाव में बड़ा बदलाव, सोना ₹1.49 लाख के करीब तो चांदी ₹2.30 लाख रुपये किलो, जानें आज के ताजा रेट!
योग्यता पात्रता
शैक्षणिक योग्यता - उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं और 12वीं पास होना जरूरी है।
इसके अलावा इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल या इलेक्ट्रॉनिक्स/टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में 3 या 4 साल का डिप्लोमा जरूरी है।
आयु सीमा
आरक्षण कैटेगिरी को आयु सीमा में छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क
सामान्य तौर पर आवेदन शुल्क 550 रुपये है। हालांकि, SC/ST वालों के लिए शुल्क नहीं है।
कैसे करें आवेदन?
बता दें, आवेदन प्रक्रिया स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए चल रही है। यानी आपको SSC की वेबसाइट पर विजिट कर संबंधित पोस्ट और लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके लिए आपको अपने फोटो, साइन के लिए अन्य दस्तावेजों की भी जरूरत होगी।
चयन प्रक्रिया
मालूम हो कि इस पद के लिए चार चरणों में चयन होंगे -
स्टेज-I में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होगा - 100 प्रश्न, 1 घंटा, नकारात्मक मार्किंग नहीं
स्टेज-II में शारीरिक फिटनेस टेस्ट (PFT), मेडिकल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा। लेकिन ध्यान रहें स्टेज-I क्लियर करने के बाद ही स्टेज-II में प्रेवेश मान्य होगा।
स्टेज-III और स्टेज-IV में अंतिम प्रक्रिया है, जिसमें फाइनल मेडिकल के साथ सभी दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।