Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर… UP-बिहार समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट; जानें दिल्ली-हरियाणा सहित देशभर का मौसम अपडेट

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर… UP-बिहार समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट; जानें दिल्ली-हरियाणा सहित देशभर का मौसम अपडेट

IMD Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, इस वक्त उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट पर एक नया कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। जिस वजह से देश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। IMD के ताजा अपडेट के अनुसार, देश के लगभग 22 राज्यों में बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसमी अपडेट के अनुसार, देख के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से लेकर भारी बारिश की संभावना जताई गई हैं। इस दौरान 40 से 70KMPH की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। ये सिलसिला आने वाले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है।

इन इलाकों में बारिश का अलर्ट

IMD के अनुसार, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में बारिश के आसार बने हुए हैं। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, सिक्किम, असम, मेघालय और पहाड़ी राज्यों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम?

देश की राजधानी दिल्ली में फिलहाल मौसमी बदलाव देखने को मिल रहा है। बीते दिनों शहर के कुछ इलाकों में हुई हल्की बारिश ने लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत दिलाई। लेकिन इसके बाद पारा एक बार फिर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग की मानें तो आज दिल्ली का मौसम सामान्य रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई गई है।

उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट

IMD के अनुसार, उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से में भारी बारिश होगी। ये सिलसिला 17 से 21 जुलाई तक जारी रह सकता है। जबकि पश्चिमी यूपी में भी बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।

Also read: Delhi News: छात्रों को लू से बचाने के लिए ‘हीट स्मार्ट स्कूल’ पायलट प्रोजेक्ट शुरू, दिल्ली सरकार और NDMA-GIZ की संयुक्त पहल

हरियाणा में गर्मी का दौर

दूसरी तरफ, हरियाणा में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ती दिखाई दे रही है। राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा। लेकिन ज्यादातक हिस्सों में गर्मी बरकरार रहेगी।

बिहार में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, आज 16 जुलाई को पश्चिमी-पूर्वी चंपारण, सिवान, सारण, भोजपुर, बक्सर जैसे इलाकों में व्यापक बारिख की आशंका जताई गई है। इस दौरान तेज हवाओं का दौर भी जारी रहेगा। ये स्थिति 20 जुलाई तक बनी रह सकती है।

झारखंड में बारिश की चेतावनी

IMD के अनुसार, झारखंड के लिए भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। राज्य के पश्चिमी और मध्य हिस्सों में बारिश के आसार बने हुए हैं। इस दौरान 40-50KMPH की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी।

पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ी राज्यों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: छात्रों को लू से बचाने के लिए ‘हीट स्मार्ट स्कूल’ पायलट प्रोजेक्ट शुरू, दिल्ली सरकार और NDMA-GIZ की संयुक्त पहल

Delhi News: दिल्ली में भीषण गर्मी और लू के प्रभाव से बच्चों की सुरक्षा के उद्देश्य 'हीट स्मार्ट स्कूल' पायलट परियोजना की शुरू की गई। इसके लिए बुधवार को शालीमार बाग स्थित बीटी ब्लॉक के सर्वोदय बाल विद्यालय में दौरा किया गया।

‘ये निस्वार्थ सेवा का प्रतीक...’, आज से भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा शुरू, राष्ट्रपति मुर्मू और PM मोदी ने देश की समृद्धि के लिए कामना की

Jagannath Rath Yatra: आज 16 जुलाई से भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा शुरू हो रही है। इस पवित्र यात्रा का समापन 24 जुलाई को होगा। इस पावन अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast