
National Voters' Day2025:राष्ट्रीय मतदाता दिवस (National Voters' Day) हर साल 25 जनवरी को मनाया जाता है। यह दिन भारत के चुनाव आयोग (Election Commission of India) के स्थापना दिवस को चिह्नित करता है, जिसे 25 जनवरी 1950 को स्थापित किया गया था। इस दिन का उद्देश्य लोगों को मतदान के अधिकार और जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करना और युवाओं को मतदान प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रेरित करना है।
कब हुई थी शुरुआत
राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने की शुरुआत 2011में हुई थी। भारत सरकार ने निर्णय लिया कि युवा और नए मतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु हर साल यह दिवस मनाया जाएगा। बता दें कि 25 जनवरी 1950 को भारत के चुनाव आयोग की स्थापना हुई थी। यह स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए बनाया गया एक संवैधानिक निकाय है।
क्या है इसका महत्व:
लोकतंत्र को सशक्त बनाना
यह दिन नागरिकों को उनके संवैधानिक अधिकारों की याद दिलाता है और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी भागीदारी को प्रेरित करता है।
युवाओं को जोड़ना
जो युवा 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं, उन्हें इस दिन विशेष रूप से मतदाता सूची में जोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
जागरूकता फैलाना
लोगों को उनके मतदान के अधिकार और इसकी शक्ति के बारे में जागरूक किया जाता है। यह संदेश दिया जाता है कि हर वोट कीमती है।
स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव
राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर नागरिक स्वतंत्र रूप से और बिना किसी दबाव के अपना वोट डाल सके।
क्या है थीम
राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2025 के लिए थीम की घोषणा अभी नहीं हुई है। पिछले साल “मतदान से बढ़कर कुछ नहीं, मैं निश्चित रूप से मतदान करता हूं.” थीम दिया गया था। इस थीम का उद्देश्य लोगों को मतदान के महत्व को समझने और उन्हें आत्मविश्वास के साथ चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रेरित करना था।
Leave a comment