Jewar airport renamed: उत्तर प्रदेश की मंत्रिपरिषद ने शुक्रवार को गौतम बुद्ध नगर स्थित जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखने का प्रस्ताव पारित किया। आज 09 अक्टूबर 2026 शुक्रवार को लखनऊ में एक आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की कि हवाई अड्डे का आधिकारिक नाम 'नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा' होगा। बता दें, यह फैसला उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को सरकार प्रमुख के रूप में 25 सालों की निरंतर सार्वजनिक सेवा पूरी करने पर सम्मानित करने के प्रस्ताव के अनुरूप है।
जेवर एयरपोर्ट को मिला नया नाम
जेवर हवाई अड्डे का नाम बदलने की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा 'उत्तर प्रदेश की मंत्रिपरिषद राज्य को नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (जेवर) उपहार में देने के लिए प्रधानमंत्री की आभारी है; यह उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा और भविष्य में देश का सबसे बड़ा विमानन केंद्र बनने जा रहा है। इसलिए, मंत्रिपरिषद ने नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम बदलकर 'नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, नोएडा-जेवर' रखने का प्रस्ताव भी पारित किया है।'
CM योगी ने 7 अक्टूबर को 'देश के इतिहास का एक गौरवशाली अध्याय' बताया, जो प्रधानमंत्री मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 25 सालों के सफर का प्रतीक है। उन्होंने कहा 'कैबिनेट ने संकल्प लिया है कि 7 अक्टूबर देश के इतिहास में एक गौरवशाली अध्याय है। उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद प्रधानमंत्री मोदी को सरकार प्रमुख के रूप में 25 वर्षों की निरंतर और समर्पित सेवा पूरी करने पर हार्दिक बधाई देती है। यह उत्तर प्रदेश के लिए विशेष गर्व का क्षण है, क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी इस राज्य की पवित्र भूमि से देश का नेतृत्व कर रहे हैं, एक लोकप्रिय जन प्रतिनिधि और सांसद के रूप में सेवा कर रहे हैं।'
Also read: UP News: पटना-लखनऊ इंडिगो फ्लाइट पर आकाशीय बिजली का कहर, बाल-बाल बचे यात्री
उत्तर प्रदेश और PM मोदी के बीच का रिश्ता बहुत ही व्यक्तिगत है - CM योगी
मुख्यमंत्री ने आगे जोर दिया कि उत्तर प्रदेश और प्रधानमंत्री के बीच का रिश्ता बहुत ही व्यक्तिगत है और उनके नेतृत्व में राज्य ने विकास के एक नए युग में प्रवेश किया है। उन्होंने कहा 'उनके नेतृत्व में, भारत ने अपने सभ्यतागत मूल्यों को संरक्षित करते हुए वैश्विक मंच पर एक नई पहचान स्थापित की है; साथ ही, उत्तर प्रदेश ने एक ऐसे नए युग में प्रवेश किया है जहां विरासत और विकास साथ-साथ चलते हैं। प्रधानमंत्री मोदी और उत्तर प्रदेश के बीच का रिश्ता बहुत ही व्यक्तिगत है।'
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी को 'कर्मयोगी' बताते हुए उत्तर प्रदेश की प्रगति और नए आत्मविश्वास का श्रेय उन्हें दिया और कहा कि राज्य मंत्रिपरिषद निरंतर विकास को प्राथमिकता देगी। उन्होंने कहा 'कर्मयोगी प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश नए आत्मविश्वास के साथ चौतरफा प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद राज्य के विकास को निरंतर प्राथमिकता देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सदा आभारी रहेगी।'