Search KhabarFast

Press ESC to close

'अमेरिका के सामने सरेंडर, तेल सप्लाई खतरे में' राहुल गांधी ने PM मोदी से किए कई सवाल

'अमेरिका के सामने सरेंडर, तेल सप्लाई खतरे में' राहुल गांधी ने PM मोदी से किए कई सवाल

नई दिल्ली:  लोकसभा में विपक्ष के नेता और सांसद राहुल गांधी ने ईरानी युद्धपोत 'आईरिस देना' पर हुए अमेरिकी हमले को लेकर पीएम मोदी से सवाल किया है। उन्होंने कहा कि विश्व एक अस्थिर दौर में प्रवेश कर चुका है। आगे भयंकर संकट मंडरा रहा है। भारत की तेल आपूर्ति खतरे में है, क्योंकि हमारे आयात का 40%से अधिक हिस्सा होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरता है। एलपीजी और एलएनजी के लिए स्थिति और भी बदतर है।

राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट को साझा करते हुए कहा कि यह संघर्ष हमारे पड़ोस तक पहुंच गया है, हिंद महासागर में एक ईरानी युद्धपोत डूब गया है। फिर भी प्रधानमंत्री ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। ऐसे समय में हमें एक स्थिर नेतृत्व की आवश्यकता है। उन्होंने लिखा कि इसके विपरीत, भारत के पास एक ऐसा प्रधानमंत्री है जो समझौतावादी है और जिसने हमारी रणनीतिक स्वायत्तता को त्याग दिया है।

पहले भी दिया बड़ा बयान

इससे पहले ईरान पर अमेरिका और इजराइल के द्वारा किए जा रहे हमले को लेकर कहा कि ईरान पर अमेरिका और इजराइल के साझा सैन्य हमले तथा कई खाड़ी देशों पर ईरान की ओर से किए गए हमले, दोनों की निंदा की जानी चाहिए। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट कर कहा था कि अमेरिका और इज़राइल तथा ईरान के बीच बढ़ती दुश्मनी एक संवेदनशील क्षेत्र को व्यापक संघर्ष की ओर धकेल रही है। क्षेत्र में करीब एक करोड़ भारतीय नागरिकों सहित करोड़ों लोगों को अनिश्चितता का सामना करना पड़ रहा है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bengal Election:'सांप पर भरोसा लेकिन उनपर नहीं...' ममता बनर्जी का भाजपा पर निशाना

Mamta Banarjee Lashesh Out On BJP: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार यानी 10 अप्रैल को भाजपा पर तीखा हमला किया। उत्तर 24 परगना जिले के टेंटुलिया में एक चुनावी रैली में भाषण देते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा को असम के स्थानीय लोगों के वोटों पर भरोसा नहीं

महिलाओं को हर महीने 3000 रुपए, UCC होगा लागू... बंगाल फतह करने लिए भाजपा ने लगाई वादों की झड़ी

BJP Manifesto For Bengal Election:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कोलकाता में एक भव्य समारोह में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भाजपा का घोषणा पत्र जारी किया।

‘TMC 'मां, माटी, मानुष', जैसी बातें बोलकर चुनाव में यहां सत्ता में बैठ गई’ पीएम मोदी ने TMC पर किया तीखा प्रहार

West Bengal Elections 2026:  पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस बार का बंगाल चुनाव, एक तरफ TMC का भय है, दूसरी तरफ भाजपा का भरोसा है। ये लड़ाई भय को पराजित करने की है, ये लड़ाई भरोसे पर बंगाल को आगे बढ़ाने की है। आज मैं आपको ये भरोसा दिलाने आया हूं कि अब TMC के भय का राज जाने वाला है। अब TMC के झूठ और लूट की दुकान बंद होने वाली है। बंगाल से भय जाएगा, अब बंगाल में भरोसा आएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast