Search KhabarFast

Press ESC to close

Rajasthan News: जयपुर के चाकसू में सड़क हादसा, कार-ट्रेलर की टक्कर में 5 लोगों की दर्दनाक मौत

Rajasthan News: जयपुर के चाकसू में सड़क हादसा, कार-ट्रेलर की टक्कर में 5 लोगों की दर्दनाक मौत

Rajasthan Road Accident: राजस्थान की राजधानी जयपुर के चाकसू इलाके में आज सुबह एक भयानक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक कार ट्रेलर से टकरा गई और पांच लोगों की जान चली गई। यह हादसा कोटा-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-52) पर टिगरिया मोड़ के पास घटी, जहां तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से घुस गई। शुरुआती जांच से पता चला है कि कार चालक को झपकी लग गई थी, जिस वजह से यह हादसा हुआ।

कहां-कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 5:30बजे हुआ, जब मध्य प्रदेश के जबलपुर से आ रही कार जयपुर की ओर जा रही थी। कार में सवार सभी यात्री खाटू श्यामजी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। ट्रेलर में बजरी भरी हुई थी और टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल युवक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान रेशमा श्रीवास्तव, पीयूष राय, राहुल रजक और चालक अनुराग के रूप में हुई है, जबकि पांचवें व्यक्ति की पहचान अभी जारी है। सभी मृतक मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी थे। पुलिस ने बताया कि कार के एयरबैग खुल गए थे, लेकिन टक्कर की तीव्रता के कारण जानें नहीं बच सकीं।

चाकसू थाना प्रभारी ने क्या बताया?

चाकसू थाना प्रभारी मनोहर लाल मेघवाल ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि सभी शवों को चाकसू सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। परिवारजनों को सूचना दे दी गई है। हादसे के बाद सड़क पर बजरी बिखर गई, जिससे लगभग दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। क्रेन की मदद से वाहनों को हटाया गया और ट्रैफिक बहाल किया गया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: काली पट्टी बांधकर सीएम रेखा गुप्ता का विरोध, कहा- 'संसद में जो हुआ वह पीड़ादायक

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोकसभा में 131वें संविधान संशोधन बिल के पारित न हो पाने को महिलाओं के अधिकारों के साथ सीधा अन्याय करार दिया है। उन्होंने कहा कि 17 अप्रैल को संसद में जो हुआ, वह हर उस महिला के लिए पीड़ादायक और निराशाजनक है, जो अपने अधिकार और सम्मान की उम्मीद रखती है। मुख्यमंत्री ने कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा आयोजित समिट में काली पट्टी बांधकर विपक्ष की महिला विरोधी राजनीति के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान मुख्यमंत्री के नेतृत्व में महिला अधिकारों को लेकर जबर्दस्त नारेबाजी भी की गई।

महिला आरक्षण बिल गिरने पर सियासी टकराव तेज, राहुल गांधी के घर के बाहर BJP का जोरदार विरोध

Women Reservation Bill Controversy: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल गिरने के एक दिन बाद राजधानी दिल्ली में राजनीतिक तापमान चरम पर पहुंच गया। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आवास के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी का पुतला भी जलाया और विपक्ष पर महिला विरोधी रवैया अपनाने का आरोप लगाया।

PM Modi Nation Address: पीएम मोदी ने देश की महिलाओं से मांगी माफी, कहा- नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती

PM Modi Nation Address:  महिला आरक्षण बिल को लेकर प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष की जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज भारत का हर नागरिक देख रहा है कि कैसे भारत की नारी शक्ति की उड़ान को रोक दिया गया। उनके सपनों को बेरहमी से कुचल दिया गया। हमारे भरसक प्रयास के बावजूद हम सफल नहीं हो पाए। नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन नहीं हो पाया। इसके लिए मैं देश की माताओं-बहनों से क्षमा प्रार्थी हूं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें