Punjab News: दिनदहाड़े AAP नेता लक्की ओबरॉय की हत्या से मचा हड़कंप, सरेआम बरसाई गोलियां

Punjab News: दिनदहाड़े AAP नेता लक्की ओबरॉय की हत्या से मचा हड़कंप, सरेआम बरसाई गोलियां

AAP Leader Lucky Oberoi Murder: पंजाब के जालंधर शहर में शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज घटना घटी, जहां आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता लक्की ओबरॉय की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, यह घटना मॉडल टाउन इलाके में स्थित गुरुद्वारा साहिब के बाहर हुई, जहां ओबरॉय अपनी थार गाड़ी में पहुंचे थे। हमलावरों ने उन पर कई राउंड फायरिंग की, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल पहुंचाने पर उनकी मौत हो गई।

कहां-कैसे घटी घटना?

दरअसल, यह घटना 6फरवरी 2026को सुबह के समय हुई, जब ओबरॉय गुरुद्वारे पहुंचे थे। इस बीच, हमलावर एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और गाड़ी पार्क करने के दौरान ओबरॉय पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। सूत्रों के अनुसार, हमलावरों को ओबरॉय की गतिविधियों की जानकारी थी, क्योंकि वे रोजाना इसी समय गुरुद्वारे जाते थे। फायरिंग में ओबरॉय के शरीर पर तीन से पांच गोलियां लगीं। जिसके बाद उन्हें तुरंत पास के एक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर इलाके को सील कर दिया और जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज की जांच की जा रही है और गवाहों से पूछताछ जारी है। अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है और वे फरार हैं। शुरुआती जांच में व्यक्तिगत दुश्मनी या गिरोहबाजी की आशंका जताई जा रही है, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल है।

कौन थे लक्की ओबरॉय?

बता दें, लक्की ओबरॉय AAP के जालंधर कैंट हलका इंचार्ज थे और पार्टी में सक्रिय भूमिका निभाते थे। उनकी पत्नी ने पहले AAP के टिकट पर नगर निगम चुनाव लड़ा था, लेकिन वे हार गईं थीं। ओबरॉय का पार्टी की कैंट विधानसभा इंचार्ज राजविंदर थियाड़ा से करीबी संबंध था। यह हत्या पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठा रही है।

Leave a comment