
T20 World Cup 2026: 7 फरवरी 2026 से आईसीसी मेन्स टी20 विश्व कप का आगाज होने जा रहा है। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे है। पहले मिचेल स्टॉर्क ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया और फिर पैट कमिंस चोट के कारण पूरे टूर्मानेट से बाहर हो गए। अब ऑस्ट्रेलिया टीम को तीसरा बड़ा झटका लगा है। अनुभवी तेज गेंदबाज जॉश हेजलवुड भी अपनी चोट के कारण विश्व कप से बाहर हो चुके है। उनके बाहर होने से टीम का बड़ा झटका लगा है।
बता दें कि 12 नवंबर को शेफील्ड शील्ड के दौरान ने हेजलवुड को हैमस्ट्रिंग में इंजरी के बाद कोई मैच नहीं खेल पाए थे। चोट के बावजूद उन्हें विश्व कप की टीम में शामिल किया गया। लेकिन ऑस्ट्रेलिया श्रीलंका पहुंची तभी वह सिडनी में ही रहकर फिटनेस पर काम कर रहे थे। वहीं चयनकार्ता टोनी डोडेमाइड ने साफ कर दिया था कि हेजलवुड की वापसी अभी दूर है और उनकी फिटनेस प्रक्रिया तेज करना जोखिम भरा होगा।
ठीक होने में अभी और समय लगेगा
चयनकार्ता टोनी डोडेमाइड ने कहा कि पहले हमें लग रहा था कि जोश सुपर-8 स्टेज तक फिट हो जाएंगे। लेकिन अब जिस तरह के संकेत मिल रहे हैं उन्हें ठीक होने में अभी और समय लगेगा। हम तुरंत कोई रिप्लेसमेंट घोषित नहीं करेंगे और जरूरत के अनुसार बाद में फैसला लेंगे। हेजलवुड के बाहर होने के बाद ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी कमजोर हो जाएंगी। क्योंकि उनसे पहले कप्तान पैंट कमिंस चोट की वजह से बाहर हो चुके है।
Leave a comment