
Udit Raj Statement: कांग्रेस पार्टी में अंदरूनी कलह और गुटबाजी का मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में है। हाल ही में कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह के भाजपा-RSS की तारीफ वाले बयान पर विवाद के बीच, पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद उदित राज ने खुलकर स्वीकार किया है कि कांग्रेस में संगठनात्मक कमजोरी और गुटबाजी बहुत ज्यादा है। उनका यह बयान पार्टी की मौजूदा स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
गुटबाजी बहुत है - उदित राज
उदित राज ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया 'संगठनात्मक कमजोरी तो है ही। उसमें कोई दो राय है क्या? 10-10साल तक जिला अध्यक्ष तय नहीं कर पाए। तय होता था तो दूसरा ग्रुप रोकता था। गुटबाजी बहुत है।' उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस की परंपरा ही आत्मचिंतन और आंतरिक चर्चा की है, जो भाजपा जैसी 'डिक्टेटरशिप' से अलग है। राज का मानना है कि ऐसी कमजोरियां ही बार-बार चुनावी हार का कारण बनी हैं, लेकिन आत्ममंथन करना स्वस्थ लोकतंत्र का हिस्सा है।
दरअसल, उनका यह बयान दिग्विजय सिंह की उस पोस्ट के बाद आया, जिसमें उन्होंने भाजपा-RSS की तारीफ की थी, जिससे पार्टी में हलचल मच गई। उदित राज ने इसे पार्टी की कमजोरियों को स्वीकार करने का अवसर बताया और कहा कि ऐसी चर्चाएं पार्टी को मजबूत बनाने में मदद करती हैं। उन्होंने बिहार और हरियाणा चुनावों का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा ने चोरी से जीत हासिल की, लेकिन कांग्रेस की संगठनात्मक कमजोरी ने स्थिति को और खराब किया।
Leave a comment