Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttar Pradesh Earthquake: उत्तर प्रदेश में भूकंप के झटके. जानें मुख्य केंद्र और कितनी रही तीव्रता

Uttar Pradesh Earthquake: उत्तर प्रदेश में भूकंप के झटके. जानें मुख्य केंद्र और कितनी रही तीव्रता

Earthquake in Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और उसके आसपास के इलाकों में 06 फरवरी शुक्रवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 मापी गई, जो सामान्य रूप से कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचाती, लेकिन लोगों में थोड़ी दहशत जरूर फैल गई।

गोंडा था भूकंप का केंद्र

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि इस भूकंप का केंद्र गोंडा जिले में स्थित था, जहां से लखनऊ की दूरी लगभग 100-120 किलोमीटर है। रिपोर्ट में बताया गया कि भूकंप सुबह 7:32 बजे आया, जिसकी गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे थी। केंद्र बिंदु के निर्देशांक 27.36 डिग्री उत्तर अक्षांश और 82.05 डिग्री पूर्व देशांतर पर दर्ज किए गए। इस वजह से लखनऊ के अलावा गोंडा, बलरामपुर और आसपास के जिलों में भी कंपन महसूस हुआ।

लोगों ने बताया कि झटके कुछ सेकंड तक चले, जिससे लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, अब तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान या इमारतों को क्षति पहुंचने की कोई रिपोर्ट नहीं आई है।

क्यों आता है भूकंप?

दरअसल, धरती की सतह के नीचे की वो जगह, जहां पर चट्टानें आपस में टकराती हैं या टूटती हैं उस जगह को  भूकंप का केंद्र या फोकस कहते हैं। इसे हाइपोसेंटर भी कहते हैं। इसी केंद्र से ही ऊर्जा तरंगों के रूप में बतौर कंपन फैलती है और भूकंप आता है। वैज्ञानिक भाषा में कहा जाए तो धरती के केंद्र और भूकंप के केंद्र को आपस में जोड़ने वाली रेखा जिस जगह पर धरती की सतह को काटती है, उस जगह को ही भूकंप का अभिकेंद्र या एपिक सेंटर कहा जाता है।

इस देश में आते हैं सबसे ज्यादा भूकंप

विज्ञान के नियमों के हिसाब से धरती की सतह का ये जगह भूकंप के केंद्र से सबसे पास होता है। दुनिया में सबसे ज्यादा भूकंप इं‍डो‍नेशिया में आते हैं। ये देश रिंग ऑफ फायर में स्थित है, इसी के वजह से यहां ज्यादा भूकंप आते हैं। इसके अलावा जावा और सुमात्रा भी इसी क्षेत्र के अंदर आते हैं। प्रशांत महासागर के पास स्थित यह क्षेत्र दुनिया का सबसे खतरनाक भू-भाग कहा जाता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bengal Budget 2026: DA में 20% बढ़ोतरी, 1 लाख नौकरियों का ऐलान; शुभेंदु सरकार के बड़े फैसले

Bengal Budget 2026: पश्चिम बंगाल की नई सरकार ने अपना बजट पेश कर दिया है। राज्य के वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता ने बजट पेश करते हुए कई बड़े ऐलान किए है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य 'विकसित भारत और विकसित बंगाल' है राज्य सरकार ने महंगाई भत्ता (DA) में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। यह फैसला सरकार के पहले बजट के दौरान लिया गया, जिसमें कर्मचारियों के साथ-साथ विभिन्न विकास योजनाओं को लेकर भी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं।

Kal Ka Mausam: 23 जून को 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, मौसम को लेकर IMD ने जारी किया बड़ा अपड़ेट

Kal Ka Mausam: देश के कई राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। इसी बीच मौसम विभाग की तरफ से एक बड़ा अपडेट सामने आया है। IMD के मुताबिक 23 जून को यूपी, दिल्ली, बिहार समेत करीब 15 राज्यों में तेज बारिश और आंधी-तूफान आने की संभावना जताई गई है। इसी दौरान कई इलाकों में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने उम्मीद जताई गई है।

अब जंगल के नीचे दौड़ेंगी गाड़ियां, Delhi-Mumbai Expressway पर बनी भारत की पहली टाइगर टनल

भारत के सबसे महत्वाकांक्षी सड़क परियोजनाओं में शामिल दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर देश की पहली 'टाइगर टनल' बनाने का काम शुरू हो गया है। यह 8-लेन सुरंग जंगल और वन्यजीव क्षेत्र के नीचे से गुजरेगी, जिससे ट्रैफिक का आवागमन भी सुचारू रहेगा और बाघों समेत अन्य वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास को भी सुरक्षित रखा जा सकेगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast