Search KhabarFast

Press ESC to close

लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर चला पुलिस का डंडा, बॉबी कबूतर की गर्लफ्रेंड मैडम जहर उर्फ नेहा गिरफ्तार

लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर चला पुलिस का डंडा, बॉबी कबूतर की गर्लफ्रेंड मैडम जहर उर्फ नेहा गिरफ्तार

Lawrence Bishnoi Gang: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग की कुख्यात महिला सदस्य खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा उर्फ 'मैडम जहर' को गिरफ्तार कर लिया है। नेहा बॉबी कबूतर उर्फ महफूज की गर्लफ्रेंड है, जो गैंग का प्रमुख गनमैन और हथियार सप्लायर माना जाता है। दोनों को महिपालपुर फ्लाईओवर के पास से ड्रग्स के साथ पकड़ा गया। उनके साथ दो अन्य साथी मोहम्मद राजी खान और शाहबाज भी गिरफ्तार हुए हैं।

कौन हैं खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा?

नेहा उत्तर-पूर्वी दिल्ली में एक ब्यूटी पार्लर चलाती थी, जिसे पुलिस के अनुसार गैंग के ड्रग्स सिंडिकेट का फ्रंट के रूप में इस्तेमाल किया जाता था। 'मैडम जहर' के नाम से मशहूर नेहा गैंग के लिए ड्रग्स की सप्लाई, अवैध वसूली और गुर्गों को सुरक्षित ठिकाने उपलब्ध कराने का काम संभालती थी। पिछले सात साल से वह बॉबी कबूतर के साथ जुड़ी हुई थी और गैंग के काले धंधों में सक्रिय भूमिका निभा रही थी। पुलिस ने उसे ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है और पूछताछ में गैंग के ड्रग्स नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी उगलवाने की कोशिश कर रही है।

यह गिरफ्तारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर हाल के महीनों में लगातार लग रहे झटकों की कड़ी है। इससे पहले गैंग की अन्य महिला सदस्यों जैसे जोया खान (हाशिम बाबा की पत्नी) और दीपा को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नेहा और बॉबी से मिली जानकारी से गैंग के ड्रग्स और आर्म्स सिंडिकेट के और राज खुल सकते हैं। दोनों पर NDPS एक्ट समेत कई धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं और आगे की जांच जारी है।

कौन हैं बॉबी कबूतर?

बॉबी कबूतर गैंग का अहम सदस्य है, जो हथियारों की तस्करी और सप्लाई की जिम्मेदारी संभालता था। वह पाकिस्तान की ISI से जुड़े कुख्यात आर्म्स सप्लायर सलीम पिस्टल से हथियार हासिल करता था और उन्हें लॉरेंस बिश्नोई तथा हाशिम बाबा गैंग तक पहुंचाता था। बॉबी पर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में रेकी करने, दिशा पाटनी के घर फायरिंग मामले में हथियार मुहैया कराने, नादिर शाह मर्डर और सीलमपुर डबल मर्डर जैसे कई गंभीर मामलों में शामिल होने के आरोप हैं। वह सात साल से फरार था और बार-बार अपनी पहचान बदलकर पुलिस से बचता रहा। पुलिस ने टेक्निकल सर्विलेंस और खुफिया इनपुट्स के आधार पर इनकी लोकेशन ट्रेस की।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal Ka Mausam: 21 सितंबर को 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं से बढ़ेगी परेशानी

मानसून की विदाई के बीच देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 21 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश और आंधी का असर देखने को मिल सकता है।

'दीया जलाने का पैसा है, लेकिन हॉस्टल के लिए...', छात्राओं की पढ़ाई और PG खर्च पर राहुल गांधी ने PM मोदी से जवाब मांगा

Rahul Gandhi on PM Modi: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उनके जन्मदिन समारोह का जिक्र किया और इसे छात्रों के लिए बुनियादी ढांचे से जोड़ा। कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि सरकार के पास दीये जलाने के लिए तो पैसा है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के लिए बुनियादी ढांचे और वित्तीय सहायता देने के लिए नहीं।

LPG Subsidy: 1 अक्टूबर से बदल जाएगा नियम, आधार बायोमेट्रिक नहीं कराया तो नहीं मिलेगी सब्सिडी

घरेलू एलपीजी सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले करोड़ों उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। 1 अक्टूबर 2026 से एलपीजी सब्सिडी का लाभ लेने के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण (BAA) जरूरी होगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast