Search KhabarFast

Press ESC to close

मुंबई-वाराणसी Air India फ्लाइट को मिली बम की धमकी...हाई अलर्ट पर हवाई अड्डा, विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग

मुंबई-वाराणसी Air India फ्लाइट को मिली बम की धमकी...हाई अलर्ट पर हवाई अड्डा, विमान की हुई  इमरजेंसी लैंडिंग

Air India Express Bomb Threat: मुंबई से वाराणसी जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को बीच उड़ान के दौरान बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। इसके बाद लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर तुरंत हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। विमान को इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई और यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई।

विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई और उसे आइसोलेशन बे में ले जाया गया। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बम निरोधक दस्ते ने विमान की पूरी जांच की। अधिकारियों ने धमकी भेजने वाले स्रोत की तलाश शुरू कर दी है। एअर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने कहा कि सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार सभी कदम उठाए गए और जांच पूरी होने के बाद विमान को परिचालन के लिए छोड़ दिया जाएगा।

सभी यात्रियों को सुरक्षित निकालने के बाद राहत की सांस ली गई। प्रवक्ता ने बताया कि “सरकार की ओर से नियुक्त बम स्क्वॉड को तुरंत सूचित किया गया और सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय शुरू किए गए। यात्रियों को किसी भी तरह का खतरा नहीं था।” सुरक्षा एजेंसियां विमान और हवाई अड्डे के आसपास के क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रही हैं।

इंडिगो एयरलाइंस को भी मिली धमकी

इसी दिन, इंडिगो एयरलाइंस को भी बम की धमकी वाला ईमेल मिला। मुंबई, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, दिल्ली और हैदराबाद के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। दोपहर 3:30बजे भेजे गए ईमेल में बम होने की आशंका जताई गई थी। हालांकि जांच में इसे अफवाह पाया गया, लेकिन एहतियात के तौर पर सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किए गए।

देश भर में बढ़ी सतर्कता

दिल्ली में हाल ही में लाल किले के पास हुए बम धमाके के बाद देशभर के हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों और मेट्रो नेटवर्क में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोकने के लिए सतर्कता और जांच जारी है। यात्रियों और आम लोगों से अपील की गई है कि वे सुरक्षा निर्देशों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत दें।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भूपेंद्र हुड्डा के गूंगी,बहरी और अंधी सरकार वाले बयान पर आरती राव का पलटवार, कहा- हम दक्षिण हरियाणा के लोग हैं और हमने कांग्रेस के…

झज्जर में एक कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के “गूंगी,बहरी और अंधी सरकार” वाले बयान पर तीखा पलटवार किया।

PM Modi in Kerala: पीएम मोदी का बड़ा दावा, LDF की विदाई तय; NDA सरकार बनाने का भरोसा

PM Modi in Kerala: केरलम के पथनमथिट्टा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी यहां आया हूं लेकिन इस बार हवा का रुख कुछ और है। केरलम में अब सबसे बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। 9 अप्रैल को वोटिंग और 4 मई को दशकों के कुशासन के अंत की घोषणा होगी। यह पक्का हो चुका है कि LDF सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। केरलम में पहली बार भाजपा-NDA की सरकार आने वाली है।

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast