महिला दिवस के लिए PM मोदी की अनोखी पहल, एक दिन के लिए महिलाओं को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

महिला दिवस के लिए PM मोदी की अनोखी पहल, एक दिन के लिए महिलाओं को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को अपने 'मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए महिलाओं के लिए एक खास ऐलान किया हैं। उन्होंने कार्यक्रम के 119वें एपिसोड में नारी शक्ति को नमन करते हुए ये ऐलान किया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस यानी 08 मार्च के दिन महिलाएं उनके सारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स संभालेंगी। लेकिन क्या आप जानते है कि ये जिम्मेदारी किन महिलाओं को सौंपी जाएगी?

पीएम मोदी की अनोखी पहल

आज रविवार को 'मन की बात’ कार्यक्रम के 119वें एपिसोड में पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं को 08 मार्च के दिन उनकी सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स संभालने की जिम्मेदारी दी जाएगी। पीएम मोदी आगे कहते है कि आज के समय महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। पुरुषों के साथ कदम-से-कदम मिलाकर चल रही हैं। ऐसे में मेरी ये पहल नारी-शक्ति को समर्पित हैं।

किन महिलाओं को मौका मिलेगा?

पीएम मोदी की इस अनोखी पहल का हिस्सा बनने के लिए कुछ विशेष महिलाओं को चुना जाएगा। इस बारे में आगे जानकारी देते हुए पीएम मोदी बताते है कि ये जिम्मेदारी ऐसी महिलाएं को मिलेगी, जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल की हैं। ऐसी महिलाएं, जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

 पीएम मोदी आगे बताते है कि ये सभी प्लेटफॉर्म भले ही मेरे होंगे। लेकिन वहां उन सभी महिलाओं की कहानियां, उनकी चुनौतियाँ और उनकी सफलता की यात्रा की कहानी होगी। मेरे इस प्लेटफॉर्म जरिए सभी महिलाएं अपने अनुभवों और उपलब्धियों को देशवासियों के साथ साझा कर सकेंगी। पीएम मोदी महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहते है कि इस पहल का हिस्सा बनने के लिए आपको NamoApp पर बनाए गए विशेष फोरम के माध्यम से आवेदन करना होगा।

Leave a comment