Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली बलास्ट के बाद फिर से खुले लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट, यात्रियों की राहत के लिए DMRC का बड़ा अपडेट

दिल्ली बलास्ट के बाद फिर से खुले लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट, यात्रियों की राहत के लिए DMRC का बड़ा अपडेट

New Delhi: दिल्ली के लाल किला इलाके में हाल ही में हुई कार धमाके की घटना के बाद मेट्रो प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से स्टेशन के कुछ गेट बंद कर दिए थे। विस्फोट के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई थी और सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी थी। यात्रियों और वाहनों की आवाजाही रोककर जांच में बाधा न आने दी गई। इस कदम से क्षेत्र की सुरक्षा बढ़ाई गई थी, लेकिन आम लोगों के लिए आवागमन मुश्किल हो गया था।

अब सामान्य हुई स्थिति

डीएमआरसी ने रविवार सुबह जानकारी दी कि लाल किला मेट्रो स्टेशन के सभी गेट फिर से सामान्य रूप से संचालित हो रहे हैं। पहले बंद किए गए गेट नंबर 2 और 3 कल ही खोले जा चुके थे अब गेट नंबर 1 और 4 भी पूरी तरह खुल चुके हैं। शनिवार से ही आंशिक रूप से गेट खोलने की प्रक्रिया शुरू की गई थी और कई बैरिकेड हटाए गए थे। वाहनों की आवाजाही भी सीमित रूप में शुरू हो गई थी। फिलहाल पुलिस और जांच टीमें तैनात हैं और सुरक्षा जांच जारी है, ताकि किसी अप्रिय घटना की पुनरावृत्ति न हो।

यात्रियों और व्यापारियों को मिली राहत

गेट खुलने से पुरानी दिल्ली के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिली है। चांदनी चौक, दरियागंज और लाल किला इलाके में आने-जाने वाले लोगों के लिए आवागमन अब आसान हो गया है। मेट्रो के सामान्य संचालन से स्थानीय व्यापारिक गतिविधियां भी पटरी पर लौटने लगी हैं। यात्रियों ने राहत जताई है और उम्मीद जताई है कि आने वाले दिनों में इलाके में सुरक्षा और सामान्य जीवन पूरी तरह बहाल हो जाएगा।

Leave Your Comments

संबंधित समाचार

भूपेंद्र हुड्डा के गूंगी,बहरी और अंधी सरकार वाले बयान पर आरती राव का पलटवार, कहा- हम दक्षिण हरियाणा के लोग हैं और हमने कांग्रेस के…

झज्जर में एक कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के “गूंगी,बहरी और अंधी सरकार” वाले बयान पर तीखा पलटवार किया।

PM Modi in Kerala: पीएम मोदी का बड़ा दावा, LDF की विदाई तय; NDA सरकार बनाने का भरोसा

PM Modi in Kerala: केरलम के पथनमथिट्टा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी यहां आया हूं लेकिन इस बार हवा का रुख कुछ और है। केरलम में अब सबसे बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। 9 अप्रैल को वोटिंग और 4 मई को दशकों के कुशासन के अंत की घोषणा होगी। यह पक्का हो चुका है कि LDF सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। केरलम में पहली बार भाजपा-NDA की सरकार आने वाली है।

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast