Search KhabarFast

Press ESC to close

भारत के इस राज्य ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, बना पूरी तरह चरम गरीबी मिटाने वाला स्टेट

भारत के इस राज्य ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, बना पूरी तरह चरम गरीबी मिटाने वाला स्टेट

Kerala Poverty Free State: केरल ने एक बार फिर सामाजिक न्याय की मिसाल कायम की है। राज्य के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने आज विधानसभा में ऐलान किया कि केरल भारत का पहला राज्य बन गया है, जहां चरम गरीबी (एक्सट्रीम पॉवर्टी) का पूरी तरह सफाया हो चुका है। यह घोषणा राज्य के गठन दिवस 'केरल पिरवी' के अवसर पर की गई, जो 1956में आधुनिक केरल के जन्म का प्रतीक है। विजयन ने इसे 'नया केरल' की दिशा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर बताया।

केरल में चरम गरीबी का सफर

चरम गरीबी को विश्व बैंक के मानदंडों के अनुसार परिभाषित किया जाता है - प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 180रुपये से कम आय पर गुजारा। केरल सरकार ने 2021में सत्ता संभालते ही एक्सट्रीम पॉवर्टी एराडिकेशन प्रोजेक्ट (EPEP) लॉन्च किया, जो चुनावी वादों में शुमार था। इस परियोजना के तहत पूरे राज्य में भागीदारीपूर्ण सर्वेक्षण से 64,006कमजोर परिवारों (कुल 1,03,099सदस्य) की पहचान की गई। इनके लिए 'वन-साइज-फिट्स-ऑल' नीति के बजाय प्रत्येक परिवार के लिए अलग-अलग माइक्रो-प्लान बनाए गए।

नीति आयोग के बहुआयामी गरीबी सूचकांक (MPI) के अनुसार, केरल की गरीबी दर 0.48%है, जो देश में सबसे कम है। यह उपलब्धि स्थानीय स्वशासन संस्थाओं (LSGIs), कुदुम्बश्री कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवकों और विभिन्न विभागों के सामूहिक प्रयासों से संभव हुई। स्थानीय स्वशासन मंत्री एमबी राजेश ने बताया कि प्रक्रिया पारदर्शी और राजनीतिक सीमाओं से परे रही। 1961-62में जहां केरल की ग्रामीण गरीबी दर 90.75%थी, वहीं आज यह लगभग शून्य हो चुकी है।

केरल के सीएम ने क्या कहा?

केरल के CM पिनाराई विजयन ने कहा 'यह केरल मॉडल है सामाजिक न्याय, समानता और करुणामयी शासन का। हमने किसी को पीछे नहीं छोड़ा।' उन्होंने विपक्ष को भी श्रेय दिया, लेकिन जोर दिया कि यह LDF सरकार की प्राथमिकता थी। वैश्विक स्तर पर केरल दुनिया का दूसरा क्षेत्र है जो चरम गरीबी मुक्त हुआ है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भूपेंद्र हुड्डा के गूंगी,बहरी और अंधी सरकार वाले बयान पर आरती राव का पलटवार, कहा- हम दक्षिण हरियाणा के लोग हैं और हमने कांग्रेस के…

झज्जर में एक कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के “गूंगी,बहरी और अंधी सरकार” वाले बयान पर तीखा पलटवार किया।

PM Modi in Kerala: पीएम मोदी का बड़ा दावा, LDF की विदाई तय; NDA सरकार बनाने का भरोसा

PM Modi in Kerala: केरलम के पथनमथिट्टा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी यहां आया हूं लेकिन इस बार हवा का रुख कुछ और है। केरलम में अब सबसे बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। 9 अप्रैल को वोटिंग और 4 मई को दशकों के कुशासन के अंत की घोषणा होगी। यह पक्का हो चुका है कि LDF सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। केरलम में पहली बार भाजपा-NDA की सरकार आने वाली है।

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast