Search KhabarFast

Press ESC to close

तरनतारन उपचुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका, हरमीत सिंह संधू की जीत से AAP को पंथिक इलाकों में मजबूती

तरनतारन उपचुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका, हरमीत सिंह संधू की जीत से AAP को पंथिक इलाकों में मजबूती

Tarntaran By Election: तरनतारन उपचुनाव में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू ने 12,091 वोटों के अंतर से जीत हासिल कर पूरी राजनीतिक तस्वीर बदल दी। संधू को कुल 42,619 वोट मिले, जबकि दूसरे स्थान पर रहे शिरोमणि अकाली दल (SAD) की सुखविंदर कौर को 30,540 वोट मिले। इस जीत ने AAP को पंथिक इलाकों में अपनी पकड़ मजबूत करने का अवसर दिया और पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरा।

कांग्रेस के लिए चेतावनी

इस उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी के लिए नतीजे निराशाजनक रहे। उनके उम्मीदवार करनबीर बुर्ज को केवल 15,045 वोट मिले और वह चौथे स्थान पर रहे। पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग के विवादित बयानों से दलित वोट बैंक नाराज होने की वजह से पार्टी की स्थिति और कमजोर हुई। यह प्रदर्शन कांग्रेस के लिए आगामी विधानसभा चुनावों के लिए चेतावनी साबित हो सकता है।

इस चुनाव में SAD और वारिस पंजाब के बीच पंथिक वोटों का बंटवारा AAP के पक्ष में गया। SAD उम्मीदवार सुखविंदर कौर और अमृतपाल सिंह की पार्टी के उम्मीदवार मनदीप सिंह ने क्रमशः 30,540 और 19,580 वोट हासिल किए। ग्रामीण इलाकों में दोनों पार्टियों का वोट बैंक लगभग बराबर होने के कारण यह बंटवारा सीधे AAP को लाभ पहुंचाने वाला साबित हुआ।

AAP की रणनीति और BJP का कमजोर प्रदर्शन

AAP ने संधू को उम्मीदवार बनाकर मास्टरस्ट्रोक खेला। संधू, जो पहले SAD में थे और तीन बार विधायक रह चुके हैं, ने क्षेत्र की राजनीति में अनुभव का पूरा फायदा उठाया। वहीं, BJP के उम्मीदवार हरजीत सिंह संधू को सिर्फ 6,206 वोट मिले और वह पांचवें स्थान पर रहे। इस जीत पर SAD के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब पुलिस DGP को बधाई दी, जबकि AAP प्रभारी मनीष सिसोदिया ने जनता के निर्णय को सराहा और कहा कि उन्होंने एक बार फिर ग्रामीण सीट जीत ली।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भूपेंद्र हुड्डा के गूंगी,बहरी और अंधी सरकार वाले बयान पर आरती राव का पलटवार, कहा- हम दक्षिण हरियाणा के लोग हैं और हमने कांग्रेस के…

झज्जर में एक कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के “गूंगी,बहरी और अंधी सरकार” वाले बयान पर तीखा पलटवार किया।

PM Modi in Kerala: पीएम मोदी का बड़ा दावा, LDF की विदाई तय; NDA सरकार बनाने का भरोसा

PM Modi in Kerala: केरलम के पथनमथिट्टा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी यहां आया हूं लेकिन इस बार हवा का रुख कुछ और है। केरलम में अब सबसे बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। 9 अप्रैल को वोटिंग और 4 मई को दशकों के कुशासन के अंत की घोषणा होगी। यह पक्का हो चुका है कि LDF सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। केरलम में पहली बार भाजपा-NDA की सरकार आने वाली है।

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast