Search KhabarFast

Press ESC to close

बढ़ती जा रही IndiGo की मुश्किलें...फ्लाइट शेड्यूल में होंगे बदलाव, दूसरी एयरलाइंस को मिलेंगे स्लॉट्स

बढ़ती जा रही IndiGo की मुश्किलें...फ्लाइट शेड्यूल में होंगे बदलाव, दूसरी एयरलाइंस को मिलेंगे स्लॉट्स

IndiGo Slot Reallocation: नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो पर कार्रवाई की तैयारी कर ली है। हाल ही में हुए बड़े पैमाने पर उड़ान रद्दीकरण और परिचालन संकट के बाद सरकार ने इंडिगो के विंटर फ्लाइट शेड्यूल में कटौती करने का फैसला किया है। नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने सोमवार को घोषणा की कि इंडिगो की उड़ानों में लगभग 5प्रतिशत की कमी की जाएगी, जिससे रोजाना करीब 110उड़ानें प्रभावित होंगी। इन खाली स्लॉट्स को अन्य एयरलाइंस को आवंटित किया जाएगा ताकि यात्रियों को बेहतर विकल्प मिल सकें और बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़े।

नागरिक उड्डयन मंत्री ने क्या कहा?

मंत्री नायडू ने कहा कि सरकार एयरलाइन ऑपरेटरों के साथ बैठक कर रही है ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति न आए।  डीजीसीए ने भी इंडिगो की जांच शुरू कर दी है और परिचालन मानकों की समीक्षा की जा रही है।  विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम भारतीय उड्डयन क्षेत्र में संतुलन लाएगा, जहां इंडिगो का बाजार हिस्सा 60प्रतिशत से अधिक है। हालांकि, इंडिगो की ओर से अभी तक इस फैसले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। उन्होंने आगे बताया कि एयरलाइन ने 9,000में से 4,500बैग यात्रियों को सौंप दिए हैं। 21नवंबर से 7दिसंबर के बीच 9,55,591टिकट रद्द हुए। यात्रियों को 827करोड़ रुपये रिफंड किए।

बता दें, यह फैसला इंडिगो के हालिया संकट के बाद लिया गया है, जहां पायलटों की कमी और अन्य परिचालन मुद्दों के कारण हजारों उड़ानें रद्द हुईं। 02 दिसंबर से शुरू हुए इस संकट में एयरलाइन ने करीब हजारों उड़ानों को रद्द किया, जिससे लाखों यात्री प्रभावित हुए। दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे प्रमुख हवाई अड्डों पर अफरा-तफरी का माहौल रहा और हजारों बैग अभी भी लौटाए जाने बाकी हैं। साथ ही, इंडिगो ने 5 से 15 दिसंबर तक की यात्राओं के लिए कैंसिलेशन और बुकिंग चेंज पर वेवर की पेशकश की है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi Protest: दिल्ली में एक महीने और तैनात रहेंगे 20 हजार अर्धसैनिक जवान, राहुल गांधी की याचिका पर SC में सुनवाई

Delhi Protest:दिल्ली में लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शनों और आगामी त्योहारों को देखते हुए केंद्र सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा फैसला लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में तैनात करीब 20 हजार अर्धसैनिक बलों के जवानों की तैनाती अगले एक महीने तक बढ़ा दी गई है। इसका मतलब है कि दिवाली तक राजधानी में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की मौजूदगी बनी रह सकती है। सूत्रों के अनुसार, खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट और

Kal Ka Mausam 13 October 2026:देश के कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें दिल्ली-UP समेत पूरे भारत का हाल

Kal Ka Mausam 23 October 2026:13 अक्टूबर 2026 को देश के कई हिस्सों में मौसम बदलने की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और छत्तीसगढ़ समेत कई क्षेत्रों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में भी बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। हालांकि, मौसम का असर हर राज्य और जिले में अलग-अलग हो सकता है।

गांधी परिवार से जुड़े नेशनल हेराल्ड केस में नया मोड़, AJL की संपत्तियों पर रोक लगाने से दिल्ली HC का इनकार

National Herald Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने आज 12 अक्टूबर 2026 सोमवार को एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) को नेशनल हेराल्ड मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत अपीलीय न्यायाधिकरण के समक्ष अपनी कुर्क संपत्तियों की रिहाई की मांग करने से रोकने के लिए अंतरिम आदेश पारित करने से इनकार कर दिया। न्यायमूर्ति सचिन दत्ता प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई कर रहे थे, जिसमें निचली अदालत के उस आदेश को चुनौती दी गई थी जिसमें कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी, यंग इंडियन, AJL और अन्य आरोपियों के खिलाफ धन शोधन की शिकायत पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया गया था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast