Search KhabarFast

Press ESC to close

पहले Nepo Kids पर की टिपण्णी, फिर दी सफाई; मनीष तिवारी के पोस्ट पर BJP ने राहुल गांधी को लेकर कसा तंज

पहले Nepo Kids पर की टिपण्णी, फिर दी सफाई; मनीष तिवारी के पोस्ट पर BJP ने राहुल गांधी को लेकर कसा तंज

BJP On Manish Tewari Post: कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद मनीष तिवारी ने 'जेनरेशन जेड' (GenZ) और 'नेपो किड्स' (Nepo Kids) पर एक ट्वीट ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। उनका ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, अब BJP ने इस पोस्ट के जरिए कांग्रेस के युवा नेता राहुल गांधी पर तंज कसा है। जबकि तिवारी को अपनी ही पार्टी के संदर्भ में सफाई देनी पड़ी। दरअसल, हाल के सालों में एशिया के कई देशों में तख्तापलट हुआ और सरकारें बदली, जिस पर मनीष तिवारी ने वंशवाद वाली राजनीति पर इशारा किया।

क्या है पूरा मामला?

बता दें, मनीष तिवारी ने 23 सितंबर को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा 'एंटाइटलमेंट अब जेन एक्स, वाई और जेड के लिए स्वीकार्य नहीं है...।" उन्होंने एशिया में वंशवादी राजनीति (dynastic politics) का जिक्र करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी अब 'जन्मसिद्ध अधिकार' को बर्दाश्त नहीं करेगी। यह ट्वीट सीधे नेपाल के हालिया GenZ आंदोलन से जुड़ा लगता है, जहां युवाओं ने वंशवाद और भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़कों पर उतरकर सरकार को हिलाकर रख दिया था। तिवारी का इशारा स्पष्ट था क्षेत्रीय रुझानों पर फोकस हो, न कि व्यक्तिगत राजनीति पर।

वहीं, यह पोस्ट वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बहस का कारण बन गई। कई यूजर्स ने इसे भारतीय संदर्भ से जोड़ते हुए पूछा कि क्या यह नेपोटिज्म पर सामान्य टिप्पणी है या किसी खास परिवार पर निशाना? एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो तिवारी ने 'नेपो किड्स' को निशाने पर लेते हुए युवाओं की नई सोच को रेखांकित किया, जो पारंपरिक सत्ता संरचनाओं को चुनौती दे रही है।

BJP का कांग्रेस पर तीर

दूसरी तरफ, तिवारी की पोस्ट पर BJP का भी जवाब सामने आया है। पार्टी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट कर राहुल गांधी को 'भारतीय राजनीति का अल्टीमेट नेपो किड' करार दिया। मालवीय ने तर्क दिया कि तिवारी की टिप्पणी सीधे कांग्रेस के वंशवादी ढांचे पर चोट करती है, जहां गांधी परिवार का दबदबा है।

BJP नेताओं ने इसे नेपाल मॉडल से जोड़कर कांग्रेस पर 'युवाओं को भड़काने' का आरोप लगाया। ओपइंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस पहले ही GenZ इन्फ्लुएंसर्स के जरिए 'वोट चोरी' जैसे फर्जी दावे फैला चुकी है और अब BJP नेताओं के परिवारों पर हमले कर रही है। BJP प्रवक्ता आरपी सिंह ने इसे 'नेपोटिज्म की नर्सरी' वाली कांग्रेस की पुरानी रणनीति बताया।

तिवारी ने अपनी सफाई में क्या कहा?

विवाद बढ़ते ही मनीष तिवारी ने एक और पोस्ट कर सफाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा 'सब कुछ कांग्रेस या राजनीति से जोड़कर देखना अनावश्यक है। फोकस क्षेत्रीय रुझानों पर होना चाहिए, न कि राजनीतिक साजिशों पर।' तिवारी ने जोर दिया कि उनकी टिप्पणी एशिया भर के वंशवाद पर थी, न कि किसी एक व्यक्ति या पार्टी पर। वहीं, यह सफाई पार्टी के अंदरूनी कलह को दबाने की कोशिश के रूप में देखी जा रही है।  

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

PM मोदी के 12 साल पूरे होने पर अनिल विज का बड़ा बयान, “देश के लिए रहा स्वर्णिम दौर”

HARYANA NEWS: नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बने 12 साल पूरे हो चुके हैं। इस पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह 12 साल हिंदुस्तान की जनता के लिए स्वर्णिम समय रहा है क्योंकि इस दौरान जन विश्वास बड़ा है, इंफ्रास्ट्रक्चर बड़ा है,  डिजिटल क्रांति आई है।

Political News: राहुल गांधी का बड़ा संदेश, ‘दलितों की भागीदारी से मजबूत होगी कांग्रेस’

Political News: बहुजन समाज पार्टी (BSP) समेत किसी का भी नाम लिए बिना कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दलित वोट बैंक पर आधारित पार्टियों के उदय और मज़बूत होने का श्रेय पूरी तरह से कांग्रेस की अपनी नीतियों को दिया। सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग की एक बैठक को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अगर कांग्रेस ने 1980 और 90 के दशक में दलितों के लिए सही कदम उठाए होते, तो न तो जाति-आधारित क्षेत्रीय पार्टियां उभरतीं और न ही दलित समुदाय उनकी तरफ आकर्षित होता।

TMC में हार का साइड इफेक्ट! पार्टी में बड़ी टूट की आहट, ममता के करीबी 12 सांसदों के भाजपा में जाने की चर्चा

Rift In TMC:बंगाल विधानसभा चुनाव ममता बनर्जी को मिली करारी हार के बाद टीएमसी में घमासान मचा हुआ है। पहले ही बहुत सारे नेताओं को टीएमसी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। अब खबर हैं कि टीएमसी के 12 सांसद भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast