Search KhabarFast

Press ESC to close

सड़क हादसों के सबसे बड़े कारण नशा और लापरवाही, इन्हें रोकना हम सबकी जिम्मेदारी: सीएम रेखा गुप्ता

सड़क हादसों के सबसे बड़े कारण नशा और लापरवाही, इन्हें रोकना हम सबकी जिम्मेदारी: सीएम रेखा गुप्ता

नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित सांसद खेल महोत्सव- रन फॉर रोड सेफ्टी में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उपस्थित युवाओं को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं है, बल्कि यह जीवन की सुरक्षा का संकल्प है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क हादसों के सबसे बड़े कारण नशा और लापरवाही हैं, जिन्हें रोकना हम सभी की जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा, "सड़क सुरक्षा जैसे गंभीर विषय को खेल और रन इवेंट के साथ जोड़ना अत्यंत सार्थक पहल है। यह पहल क्षेत्रीय सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा द्वारा की गई है, जिन्होंने खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से सड़क सुरक्षा के संदेश को समाज तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम चुना।" उन्होंने आगे कहा कि खेल और सड़क सुरक्षा के सिद्धांत कई मामलों में समान हैं, जैसे एकाग्रता, अनुशासन, नशे से दूरी और लेन का सही उपयोग। मुख्यमंत्री ने बताया कि जैसे खेल में खिलाड़ी को अपनी पूरी क्षमता और कौशल का प्रयोग करना होता है, वैसे ही सड़क पर वाहन चलाते समय ध्यान भटकने या नियमों की अवहेलना से दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है।

CM रेखा गुप्ता ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, "युवाओं की यह भागीदारी सुरक्षित और विकसित दिल्ली के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस तरह की प्रतियोगिताएं समाज में जागरूकता बढ़ाने और सकारात्मक व्यवहार परिवर्तन लाने में अत्यंत प्रभावी सिद्ध होंगी। सुरक्षित दिल्ली ही विकसित दिल्ली का आधार है, और सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।" उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे अभियानों से समाज में सुरक्षित यातायात के प्रति स्पष्ट और दीर्घकालिक चेतना विकसित होगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भूपेंद्र हुड्डा के गूंगी,बहरी और अंधी सरकार वाले बयान पर आरती राव का पलटवार, कहा- हम दक्षिण हरियाणा के लोग हैं और हमने कांग्रेस के…

झज्जर में एक कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के “गूंगी,बहरी और अंधी सरकार” वाले बयान पर तीखा पलटवार किया।

PM Modi in Kerala: पीएम मोदी का बड़ा दावा, LDF की विदाई तय; NDA सरकार बनाने का भरोसा

PM Modi in Kerala: केरलम के पथनमथिट्टा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी यहां आया हूं लेकिन इस बार हवा का रुख कुछ और है। केरलम में अब सबसे बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। 9 अप्रैल को वोटिंग और 4 मई को दशकों के कुशासन के अंत की घोषणा होगी। यह पक्का हो चुका है कि LDF सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। केरलम में पहली बार भाजपा-NDA की सरकार आने वाली है।

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast