Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली ब्लास्ट के पीछे बड़ी साजिश! अयोध्या-वाराणसी में धमाका करने की थी योजना, सक्रिय एक्टिव था स्लीपर मॉड्यूल

दिल्ली ब्लास्ट के पीछे बड़ी साजिश! अयोध्या-वाराणसी में धमाका करने की थी योजना, सक्रिय एक्टिव था स्लीपर मॉड्यूल

10/11 Delhi Blast: दिल्ली में हुए भीषण ब्लास्ट के बाद पूरे देश में सनसनी फैल गई है। जांच एजेंसियां लगातार गिरफ्तार आतंकियों से पूछताछ कर रही हैं, और अब उनसे कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, पकड़े गए आतंकियों का नेटवर्क न केवल दिल्ली बल्कि देश के कई धार्मिक स्थलों पर हमला करने की योजना बना रहा था। विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के अयोध्या और वाराणसी उनके मुख्य निशाने पर थे। इस आतंकी मॉड्यूल का मकसद था देशभर में दहशत फैलाना और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ना।

अयोध्या में विस्फोट की थी साजिश, शाहीन ने किया था नेटवर्क एक्टिवेट

जांच में यह खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार डॉक्टर शाहीन अंसारी ने अयोध्या में एक स्लीपर मॉड्यूल को सक्रिय कर रखा था। एजेंसियों का मानना है कि यह नेटवर्क मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर विस्फोट करने की साजिश रच रहा था। हालांकि, इससे पहले कि आतंकी अपनी योजना को अंजाम तक पहुंचा पाते, फरीदाबाद से विस्फोटक सामग्री बरामद हो गई और एटीएस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर कई संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई ने संभावित बड़े हमले को टाल दिया।

सूत्रों के अनुसार, शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि लाल किले के पास हुआ ब्लास्ट योजना का हिस्सा नहीं था। विस्फोटक में टाइमर या किसी अन्य नियंत्रण उपकरण का इस्तेमाल नहीं किया गया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह विस्फोट जल्दबाजी में किया गया। पूछताछ में आतंकियों ने बताया कि उनका असली निशाना अस्पताल और भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थान थे ताकि अधिक से अधिक लोगों को नुकसान पहुंचाया जा सके।

तीन डॉक्टर संदिग्धों के नाम सामने, एक की मौत की आशंका

10 नवंबर की शाम करीब 7 बजे लाल किले के पास एक कार में धमाका हुआ था, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हो गए। इस विस्फोट में कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए। जांच में तीन प्रमुख संदिग्धों के नाम सामने आए हैं — डॉ. मुजम्मिल, डॉ. अदील अहमद डार और डॉ. उमर। सूत्रों का कहना है कि धमाके के वक्त डॉ. उमर की मौत हो गई, जबकि मुजम्मिल और अदील को गिरफ्तार कर लिया गया है। एटीएस और दिल्ली पुलिस अब इस मॉड्यूल के विदेशी कनेक्शन और फंडिंग की जांच में जुटी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भूपेंद्र हुड्डा के गूंगी,बहरी और अंधी सरकार वाले बयान पर आरती राव का पलटवार, कहा- हम दक्षिण हरियाणा के लोग हैं और हमने कांग्रेस के…

झज्जर में एक कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के “गूंगी,बहरी और अंधी सरकार” वाले बयान पर तीखा पलटवार किया।

PM Modi in Kerala: पीएम मोदी का बड़ा दावा, LDF की विदाई तय; NDA सरकार बनाने का भरोसा

PM Modi in Kerala: केरलम के पथनमथिट्टा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी यहां आया हूं लेकिन इस बार हवा का रुख कुछ और है। केरलम में अब सबसे बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। 9 अप्रैल को वोटिंग और 4 मई को दशकों के कुशासन के अंत की घोषणा होगी। यह पक्का हो चुका है कि LDF सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। केरलम में पहली बार भाजपा-NDA की सरकार आने वाली है।

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast