
Bihar CM Oath Taking Ceremony 2025 Live: बिहार चुनाव में एनडीए की शानदार जीत के बाद अब सूबे में नई सरकार का गठन होने जा रहा है। नीतीश कुमार 10 वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनकी सरकार में बीजेपी के कोटे से दो उपमुख्यमंत्री होंगे, सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, जो फिर से इस पद की शपथ लेंगे। वहीं, नीतीश कैबिनेट में मंत्री पद की संभावित सूची और पार्टियों के कोटे के अनुसार नाम तय कर दिए गए हैं।
इन मंत्रियों ने भी ली शपथ
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने श्रेयसी सिंह, लखेंद्र रोशन, दीपक प्रकाश, संजय कुमार, संजय कुमार सिंह, डॉ प्रमोद कुमार को मंत्री मद की शपथ दिलाई। जमा खान, संजय सिंह टाइगर, नारायण प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद और रमा निषाद ने ली मंत्री पद की शपथ।
लेशी सिंह समेत इन पांच नेताओं ने एक साथ ली शपथ
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने लेशी सिंह, मदन सहनी, नितिन नवीन, रामकृपाल यादव, संतोष सुमन और सुनील कुमार को एक साथ मंत्री पद की शपथ दिलाई।
डिप्टी CM और मंत्रियों ने ली शपथ
बिहार की नई सरकार में बीजेपी कोटे से सम्राट चौधरी के साथ विजय कुमार सिन्हा भी डिप्टी CM बनाए गए हैं, और उन्होंने गांधी मैदान में आयोजित शपथ समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इसके साथ ही विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, डॉ. दिलीप जायसवाल और मंगल पाण्डेय को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
नीतीश कुमार ने ली CM पद की शपथ
नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में दसवीं बार शपथ ग्रहण की, जिसे राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने दिलाई। इसके बाद सम्राट चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ली और दूसरी बार बिहार के उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।
शपथ समारोह में जुटे दिग्गज नेता
नीतीश कुमार की अगुवाई वाली नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में कई दिग्गज नेता शामिल हुए। गांधी मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही पहुँच चुके हैं। इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार भी मंच पर मौजूद हैं।
विजय सिन्हा समेत अन्य नेता भी पहुंचे
शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए अन्य नेता और संभावित मंत्री भी गांधी मैदान पहुँचना शुरू कर चुके हैं। बीजेपी विधायक दल के उपनेता विजय कुमार सिन्हा भी समारोह में शामिल होने पहुंचे हैं। उनके फिर से डिप्टी सीएम बनने की संभावना है, और इसके साथ ही नए मंत्रियों की शपथ ग्रहण प्रक्रिया का क्रम जारी है।
PM मोदी पहुंचे पटना
नीतीश कुमार के भव्य शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना पहुंच गए हैं।
जनता के लिए सेवा का संकल्प: LJP नेताओं का बयान
बिहार में एनडीए की नई सरकार के शपथ ग्रहण से पहले लोजपा (रामविलास) सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि उनकी पार्टी के दो विधायक शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। उन्होंने बिहार की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गांधी मैदान से वे जनता की भलाई और विकास के लिए काम करने का संकल्प लेंगे।
नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण में 25मंत्री शामिल
पटना के गांधी मैदान में नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समारोह में शामिल होने के लिए पटना पहुंच चुके हैं। शपथ ग्रहण से पहले नीतीश कुमार मौर्य होटल में बीजेपी नेता अमित शाह से मुलाकात करेंगे। नई सरकार में कुल 25मंत्री शपथ लेंगे, जिनमें बीजेपी से उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सहित 12मंत्री, जेडीयू से 7मंत्री, एलजेपी से 2, HAM और RML से एक-एक मंत्री शामिल हैं।
शपथ लेने वाले प्रमुख मंत्री:
शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे CM योगी
नई सरकार के शपथग्रहण समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गांधी मैदान पहुंचे।
गांधी मैदान के लिए घर से निकले नीतीश
शपथ ग्रहण समारोह शुरू होने में अब कुछ ही देर रह गई है। इसी क्रम में नीतीथ कुमार गांधी मैदान पहुंचने के लिए अपने घर से नीकल चुके है।
चिराग पासवान की पार्टी से दो मंत्री
बिहार की नई सरकार में चिराग पासवान की अगुवाई वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से दो नेता मंत्री बनेंगे। पार्टी के संजय कुमार पासवान और संजय सिंह को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। संजय कुमार पासवान बखरी विधानसभा से विधायक हैं, जबकि संजय सिंह ने महुआ सीट पर तेजप्रताप को हराया था।
जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा के पुत्र भी मंत्री
नई सरकार में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा के पुत्र भी मंत्री के रूप में शामिल होंगे। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के संतोष कुमार सुमन और रालम (RLM) के प्रतिनिधि उपेंद्र कुशवाहा के पुत्र दीपक प्रकाश को मंत्री पद की शपथ लेने का अवसर मिलेगा।बिहार CM शपथ ग्रहण समारोह
नीतीश कुमार कीमंत्रियों की सूची
नीतीश कुमार की अगुवाई वाली नई सरकार में जेडीयू कोटे से मुख्यमंत्री के अलावा सात अन्य मंत्री शपथ लेंगे। जेडीयू के संभावित मंत्रियों की सूची में विजय कुमार चौधरी, अशोक चौधरी, लेसी सिंह और जमा खान के नाम प्रमुख रूप से शामिल हैं। पूरी लिस्ट भी सामने आ गई है।
1- श्रवण कुमार
2- विजेंद्र यादव
3- विजय कुमार चौधरी
4- जमा खान
5- लेसी सिंह
6- जमा खान
7- मदन सहनी
CM नायाब सैनी पहुंचे बिहार
नई सरकार के शपथग्रहण समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सैनी भी शामिल होंगे। इसी सिलसिले में वे बिहार पहुंच भी चुके है।
योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे शपथग्रहण में
नई सरकार के शपथग्रहण समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। योगी पटना के लिए रवाना हो चुके हैं और लगभग ढाई घंटे तक वहां रहेंगे। बिहार चुनाव में उन्होंने 31 रैलियां की थीं, जिनमें से 27 सीटों पर एनडीए उम्मीदवारों को जीत मिली थी, जिससे उनका योगदान निर्णायक माना गया।
नीतीश, सम्राट और विजय सिन्हा की संपत्ति
नीतीश कुमार के साथ सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। अगर संपत्ति की बात करें तो सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के बीच नेटवर्थ का अंतर बहुत मामूली है।
जेडीयू और बीजेपी के संभावित मंत्री
जेडीयू के कोटे से आठ नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे, जिनमें अशोक चौधरी, श्रवण कुमार, विजेंद्र यादव, जमा खान, मदन सहनी और महिला चेहरा लेसी सिंह शामिल हैं। वहीं, बीजेपी के कोटे से नौ नए नेता मंत्री बनेंगे, जिनमें प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भी शामिल हैं। दिलीप को बिहार में बीजेपी की सबसे बड़ी पार्टी बनाने के उनके योगदान के लिए यह सम्मान दिया जा रहा है।
अन्य नेता और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के मंत्री
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कोटे से दीपक प्रकाश मंत्री बनेगे, जो उपेंद्र कुशवाहा के पुत्र हैं। पहले उनकी पत्नी स्नेहलता कुशवाहा का नाम मंत्री पद के लिए चर्चा में था, लेकिन अब दीपक प्रकाश को एमएलसी बर्थ की पुष्टि कर मंत्री पद के लिए आगे बढ़ाया गया है।
अन्य अतिथि और शपथग्रहण
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा भी शपथग्रहण में शामिल होने पटना के लिए रवाना हुए हैं। उनके साथ विधायक कुलदीप धनखड़ भी बिहार पहुंचे।
Leave a comment