Search KhabarFast

Press ESC to close

मां की बुढ़ापे की लाठी, 4 बहनों का लौता भाई...पिता की मौत के बाद घर का एकमात्र सहारा, जानें दिल्ली ब्लास्ट में घायल शिवा की कहानी

मां की बुढ़ापे की लाठी, 4 बहनों का लौता भाई...पिता की मौत के बाद घर का एकमात्र सहारा, जानें  दिल्ली ब्लास्ट में घायल शिवा की कहानी

10/11 Delhi Blast: दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए बम धमाके में कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें यूपी के देवरिया जिले के निवासी शिवा जायसवाल भी शामिल हैं। भलुअनी बाजार में रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाने वाले शिवा व्यवसायिक यात्रा पर दिल्ली गए थे। उनकी चोटों की खबर परिवार को कल रात टीवी समाचारों के जरिए मिली, जिसके बाद परिजन तुरंत दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

शिवा जायसवाल घर के एकलौते बेटे हैं। उनकी चार बहनों की शादी हो चुकी है और पिता का देहांत पहले ही हो चुका है। मां माया जायसवाल कैंसर से पीड़ित हैं और भाजपा की नेता भी हैं। परिवार के लिए यह घटना दोगुनी मुसीबत बन गई है। धमाके के समय शिवा मार्केट में कपड़े की खरीदारी कर रहे थे। उनके उपचार के लिए पूरा परिवार अब अस्पताल में उनके साथ है।

अमरोहा के अशोक कुमार की मौत

इस धमाके में अमरोहा जिले के हसनपुर निवासी अशोक कुमार (34) की भी मौत हो गई। दिल्ली में बस कंडक्टर के रूप में काम करने वाले अशोक ड्यूटी पूरी करके घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। अशोक अपने परिवार का एकमात्र सहारा थे और उनके पिता का निधन पहले ही हो चुका है। इस हादसे ने उनके परिवार को गहरा दुख और आर्थिक संकट में डाल दिया है।

उत्तर प्रदेश से जुड़े आतंकी नेटवर्क का खुलासा

जांच एजेंसियों की नजर अब उत्तर प्रदेश के आतंकियों पर केंद्रित है। लखनऊ और लखीमपुर खीरी से जुड़े संदिग्धों की पहचान हुई है। अहमदाबाद से गुजरात एटीएस ने आईएसकेपी मॉड्यूल से जुड़े तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया, जिनमें मोहम्मद सोहेल (लखीमपुर खीरी) शामिल हैं। वहीं, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लखनऊ के लालबाग निवासी डॉक्टर शाहीन शाहिद को गिरफ्तार किया, जिनकी कार से राइफल और ज़िंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि क्या डॉक्टर शाहीन को हथियारों की जानकारी थी और उनका आतंकी नेटवर्क से क्या संबंध है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भूपेंद्र हुड्डा के गूंगी,बहरी और अंधी सरकार वाले बयान पर आरती राव का पलटवार, कहा- हम दक्षिण हरियाणा के लोग हैं और हमने कांग्रेस के…

झज्जर में एक कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के “गूंगी,बहरी और अंधी सरकार” वाले बयान पर तीखा पलटवार किया।

PM Modi in Kerala: पीएम मोदी का बड़ा दावा, LDF की विदाई तय; NDA सरकार बनाने का भरोसा

PM Modi in Kerala: केरलम के पथनमथिट्टा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी यहां आया हूं लेकिन इस बार हवा का रुख कुछ और है। केरलम में अब सबसे बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। 9 अप्रैल को वोटिंग और 4 मई को दशकों के कुशासन के अंत की घोषणा होगी। यह पक्का हो चुका है कि LDF सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। केरलम में पहली बार भाजपा-NDA की सरकार आने वाली है।

केरलम विधानसभा चुनाव से पहले शशि थरूर पर हमला, बीच सड़क पर रोका काफिले; गनमैन से भी की मारपीट

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast