Search KhabarFast

Press ESC to close

MP News: कार चार्जिंग के दौरान हुआ हादसा, घर में रखे सिलेंडर फटने से 7 लोगों की दर्दनाक मौत; 3 झुलसे

MP News: कार चार्जिंग के दौरान हुआ हादसा, घर में रखे सिलेंडर फटने से 7 लोगों की दर्दनाक मौत; 3 झुलसे

Indore Fire Tragedy: मध्य प्रदेश की राजधानी इंदौर में एक रिहायशी इलाके में रात करीब 4बजे भीषण आग लग गई है। दरअसल, घर के बाहर पार्क की गई इलेक्ट्रिक कार को चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग तेजी से मकान में फैल गई और अंदर रखे गैस सिलेंडरों के फटने से कई जोरदार धमाके हुए। इस दर्दनाक हादसे में घर के मालिक समेत सात लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलस गए।

कहां-कैसे हुआ हादसा?

यह घटना प्रीति नगर इलाके में तिलक थाना क्षेत्र (बंगाली चौराहा के पास, छोटा राजवाड़ा) की है। मकान मालिक मनोज पुगलिया पॉलिमर का कारोबार करते थे। परिवार में पारिवारिक समारोह की तैयारियां चल रही थीं, जिसके चलते कुछ रिश्तेदार भी उसी रात वहां ठहरे हुए थे। कार चार्जिंग के लिए बाहर लगे चार्जर में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे पहली चिंगारी उठी। कुछ ही मिनटों में आग पूरे मकान को घेर ली। घर के अंदर करीब 15गैस सिलेंडर रखे थे, जिनमें से चार के फटने से भयंकर धमाके हुए और आग की लपटें आसमान छूने लगीं।

आग इतनी तेज थी कि परिवार के सदस्यों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। मोटा काला धुआं पूरे इलाके में फैल गया, जिससे आसपास के लोग भी घबरा गए। पड़ोसियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की पांच से ज्यादा गाड़ियां और पानी के टैंकर मौके पर पहुंचे। लेकिन बचाव कार्य में बार-बार धमाकों और धुएं की वजह से दिक्कतें आईं। फायरफाइटर्स और पुलिसकर्मी भी हल्की चोटें खा गए। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और सात शवों को बरामद किया गया। मरने वालों में विजय सेठिया (65वर्ष), छोटू सेठिया (22वर्ष), सुमन (60वर्ष), मनोज (65वर्ष), सिमरन (30वर्ष), राशि सेठिया (12वर्ष), टीनू (35) का नाम शामिल है। जबकि घायलों में सौरभ पुगलिया (30वर्ष), आशीष (30वर्ष), हर्षित पुगलिया (25वर्ष) का नाम शामिल है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस कमिश्नर ने क्या कहा?

पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह और जिला कलेक्टर शिवम वर्मा मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को मुख्य वजह बताया गया है। कमिश्नर ने कहा कि मकान में रखे अतिरिक्त सिलेंडर और कारोबारी सामान (ज्वलनशील केमिकल्स) ने आग को भड़काने में बड़ी भूमिका निभाई। वहीं, स्थानीय लोग इस हादसे से सदमे में हैं। कई लोगों ने बताया कि रात के सन्नाटे में धमाकों की आवाज सुनकर नींद टूट गई और वे बाहर निकल आए।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

AAJ KA MAUSAM: 9 राज्यों में तूफान-बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में बढ़ेगी तपिश; जानें अपने राज्य का हाल

AAJ KA MAUSAM: इन दिनों देश में मौसम का एक अलग ही मिजाज देखने को मिल रहा है। कहीं तो बारिश ने लोगों को जीन बेहाल कर दिया है तो कहीं गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। साथ ही कई राज्यों में बिजली गिरने और तूफान का खतरा भी है। तो कहीं बादल हट रहे है। दिल्ली, यूपी और बिहार में मौसम अब करवट ले रहा है। वहां पर तेज धूप निकलने लगी है। साथ ही तापमान बढ़ने लगा है।

दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता लगी हाथ, ISI के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के 11 सदस्य गिरफ्तार

Espionage Module Busted: दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। स्पेशल ने जासूसी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। यह मॉड्यूल पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI द्वारा कंट्रोल किया जा रहा था। पुलिस ने दिल्ली और पंजाब से 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

सरकारी कर्मचारियों को GPF पर मिलेगा 7.1 फीसदी ब्याज, इन लोगों को होगा फायदा

No Changes In GPF Rate: सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। वित्त मंत्रालय ने अप्रैल से जून 2026 तिमाही के लिए जनरल प्रोविडेंट फंड की ब्याज दर की घोषणा कर दी है। हालांकि, इस बार भी ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं हुआ है और इसे पहले की तरह 7.1 फीसदी पर ही बरकरार रखा गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast