Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: रेवाड़ी में गैस माफिया पर बड़ी कार्रवाई, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने करीब 3 हजार सिलेंडर पकड़े

Haryana News: रेवाड़ी में गैस माफिया पर बड़ी कार्रवाई, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने करीब 3 हजार सिलेंडर पकड़े

Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी में जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने घरेलू गैस की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बावल क्षेत्र में छापेमारी कर करीब 3 हजार अवैध पेट्रोमैक्स सिलेंडर बरामद किए हैं। यह कार्रवाई कैलाश एंड संस के गोदाम पर की गई, जहां लंबे समय से अवैध रूप से छोटे गैस सिलेंडरों का कारोबार चलने की सूचना मिल रही थी।

जानकारी केमुताबिक, विभाग के अधिकारी ग्राहक बनकर गोदाम पर पहुंचे और मौके की पुष्टि करने के बाद छापा मारा। छापेमारी के दौरान 1 किलो, 3 किलो और 5 किलोग्राम के पेट्रोमैक्स सिलेंडर बड़ी संख्या में बरामद किए गए। इन सिलेंडरों की देर रात तक गिनती चलती रही।अधिकारियों ने बताया कि पेट्रोमैक्स सिलेंडरों की बिक्री पूरी तरह से गैर कानूनी है। ये सिलेंडर सिंगल लेयर के होते हैं, जिनमें गैस भरते समय विस्फोट का खतरा बना रहता है, जिससे बड़े हादसे की आशंका रहती है।

दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी

छापेमारी के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। इधर, कार्रवाई की सूचना मिलते ही क्षेत्र में गैस की कालाबाजारी करने वालों में हड़कंप मच गया।विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

AAJ KA MAUSAM: 9 राज्यों में तूफान-बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में बढ़ेगी तपिश; जानें अपने राज्य का हाल

AAJ KA MAUSAM: इन दिनों देश में मौसम का एक अलग ही मिजाज देखने को मिल रहा है। कहीं तो बारिश ने लोगों को जीन बेहाल कर दिया है तो कहीं गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। साथ ही कई राज्यों में बिजली गिरने और तूफान का खतरा भी है। तो कहीं बादल हट रहे है। दिल्ली, यूपी और बिहार में मौसम अब करवट ले रहा है। वहां पर तेज धूप निकलने लगी है। साथ ही तापमान बढ़ने लगा है।

दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता लगी हाथ, ISI के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के 11 सदस्य गिरफ्तार

Espionage Module Busted: दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। स्पेशल ने जासूसी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। यह मॉड्यूल पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI द्वारा कंट्रोल किया जा रहा था। पुलिस ने दिल्ली और पंजाब से 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

सरकारी कर्मचारियों को GPF पर मिलेगा 7.1 फीसदी ब्याज, इन लोगों को होगा फायदा

No Changes In GPF Rate: सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। वित्त मंत्रालय ने अप्रैल से जून 2026 तिमाही के लिए जनरल प्रोविडेंट फंड की ब्याज दर की घोषणा कर दी है। हालांकि, इस बार भी ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं हुआ है और इसे पहले की तरह 7.1 फीसदी पर ही बरकरार रखा गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast