Search KhabarFast

Press ESC to close

कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, AC स्लीपर बस और ट्रक की जबरदस्त टक्कर में 4 लोगों ने तोड़ा दम; 14 अन्य घायल

कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, AC स्लीपर बस और ट्रक की जबरदस्त टक्कर में 4 लोगों ने तोड़ा दम; 14 अन्य घायल

Karnataka road accident: कर्नाटक के मैसूर जिले में आज 16 अक्टूबर 2026 शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई हैं, जबकि 14 अन्य लोग घायल बताए जा रहे है। जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालात गंभीर बताई जा रही है।

कहां-कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, यह हादसा कर्नाटक के मैसूर जिले के हुंसूर के पास पेरियपट्टना इलाके में हुआ, जब कावेरी AC स्लीपर बस और एक ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर हुई।  इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बता दें, ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए और गाड़ियों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। 

Also read: Aaj Ka Mausam 16 October: दिल्ली समेत मैदानी इलाकों में ठंडी हवा, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; यहां पढ़ें आज कहां-कहां होगी बारिश

तो वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालातो संभाला। राहत-बचाव कार्य शुरू करते ही पुलिस ने सभी लोगों को बस से बाहर निकाला और घायलों को इलाज के लिए अस्पतला भेजा गया। जबकि सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए। पुलिस की शुरूआती जांच के अनुसार, मृतकों की पहचान आफताब, साजेश (36) और सुनील के तौर पर हुई है, जबकि चौथे व्यक्ति की पहचान की जा रही है। हालांकि, ये सभी लोग मनकावु के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुई बस केरलम के कोझिकोड से बेंगलुरु आ रही थी। लेकिन तभी ये हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।   

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: CJI का 'तिरंगा मार्च' आज, कनॉट प्लेस के आसपास लग सकता है जाम; दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Delhi Traffic Police: आज 16 अक्टूबर 2026 शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में दोपहर 3 बजे तिरंगा मार्च का आयोजन किया है। जिसके चलते दिल्ली यातायात पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी करते हुए बताया है कि कनॉट प्लेस और उसके आसपास की कुछ सड़कों पर यातायात प्रभावित हो सकता है। दिल्ली यातायात पुलिस ने X पर एक पोस्ट में कहा '16 अक्टूबर को नई दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में प्रस्तावित सभा के मद्देनजर, कनॉट प्लेस और उसके आसपास की कुछ सड़कों पर दोपहर 3 बजे से यातायात प्रभावित होने की संभावना है।'

Aaj Ka Mausam 16 October: दिल्ली समेत मैदानी इलाकों में ठंडी हवा, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; यहां पढ़ें आज कहां-कहां होगी बारिश

16 October Weather Update: देशभर में मौसम ने करवट ली है। मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी राज्यों तक तेज आंधी-हवा के साथ बारिश का दौर जारी है। जिससे ठंडक बढ़ रही है और लोगों को समय से पहले ही सर्दी आने का अहसास करा रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने आज 16 अक्टूबर 2026 शुक्रवार के लिए बड़ा अलर्च जारी किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast