Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam 16 October: दिल्ली समेत मैदानी इलाकों में ठंडी हवा, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; यहां पढ़ें आज कहां-कहां होगी बारिश

Aaj Ka Mausam 16 October: दिल्ली समेत मैदानी इलाकों में ठंडी हवा, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; यहां पढ़ें आज कहां-कहां होगी बारिश

16 October Weather Update: देशभर में मौसम ने करवट ली है। मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी राज्यों तक तेज आंधी-हवा के साथ बारिश का दौर जारी है। जिससे ठंडक बढ़ रही है और लोगों को समय से पहले ही सर्दी आने का अहसास करा रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने आज 16 अक्टूबर 2026 शुक्रवार के लिए बड़ा अलर्च जारी किया है। IMD के ताजा अपडेट की मानें तो दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के चलते दक्षिण के कई राज्यों में झमाझम बारिश देखी जा रही है। तो वहीं, उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते मौसम बदल गया है, जिस वजह से कई इलाकों में बारिश दर्ज की जा रही है, जिससे ठंडी हवा चल रही है। तो चलिए IMD से जानते है आज का मौसम कैसा रहेगा।

इन राज्यों में बारिश के आसार

मौसम विभाग ने देश के लगभग 13 राज्यों में तेज हवा-आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में जोरदार बारिश की चेतावनी दी है। इसके अलावा उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेशऔर जम्मू-कश्मीर में भी यही स्थिति बनी रहेगी। पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है। साथ ही, बर्फबारी ने भी मुश्किलें बढ़ा दी है। इस दौरान कई इलाकों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज ठंडी हवा भी चलेगी। 

Also read: Delhi News: CJI का 'तिरंगा मार्च' आज, कनॉट प्लेस के आसपास लग सकता है जाम; दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम?

IMD ने दिल्ली के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज देश की राजधानी में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा भी चलेगी। इसी के साथ अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी जारी

पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेशऔर जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ बर्फबारी का दौर भी जारी है। ताजा अपडेट की मानें उत्तराखंड की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश दर्ज की गई। जिसके चलते केदारनाथ, हेमकुंड साहिब और चमोली के कई इलाकों में हिमपात की गतिविधि देखी गईं। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति, चंबा और कांगड़ा के ऊंचे इलाकों में भी हिमपात की गतिविधि दर्ज की गई। जिस वजह से समय से पहले सर्दी का अहसास होने लगा। IMD ने इन इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है, जिससे तापमान में भारी गिरावट हो सकती है।   

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: CJI का 'तिरंगा मार्च' आज, कनॉट प्लेस के आसपास लग सकता है जाम; दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Delhi Traffic Police: आज 16 अक्टूबर 2026 शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में दोपहर 3 बजे तिरंगा मार्च का आयोजन किया है। जिसके चलते दिल्ली यातायात पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी करते हुए बताया है कि कनॉट प्लेस और उसके आसपास की कुछ सड़कों पर यातायात प्रभावित हो सकता है। दिल्ली यातायात पुलिस ने X पर एक पोस्ट में कहा '16 अक्टूबर को नई दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में प्रस्तावित सभा के मद्देनजर, कनॉट प्लेस और उसके आसपास की कुछ सड़कों पर दोपहर 3 बजे से यातायात प्रभावित होने की संभावना है।'

इमरान खान के समर्थन में क्यों नहीं बोल रहा बॉलीवुड? अभिजीत दिपके ने कसा तंज

बॉलीवुड एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद अब इस मामले में सियासत भी तेज हो गई है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने इस मुद्दे पर बॉलीवुड की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast