Search KhabarFast

Press ESC to close

Bihar Boat Accident: गंगा में समा गए कई मासूम...वैशाली नाव हादसे में मृतकों का आंकड़ा 13 पहुंचा, PM मोदी ने किया 2 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान

Bihar Boat Accident: गंगा में समा गए कई मासूम...वैशाली नाव हादसे में मृतकों का आंकड़ा 13 पहुंचा, PM मोदी ने किया 2 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान

Vaishali Boat Accident: बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में गंगा नदी में बहुत बड़ा हादसा हो गया। यहां बीते दिन 13 अक्टूबर 2026 मंगलवार शाम एक नाव पलटने से 13 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में ज्यादातर 15 साल से कम उम्र के स्कूली छात्र थे। घटना की जानकारी देते हुए जिला मजिस्ट्रेट वर्षा सिंह ने बताया कि यह घटना रात करीब 8:30 बजे हुई जब एक नाव, जिसमें लगभग 20 बच्चे सवार थे, पास के एक गांव में एक उत्सव में शामिल होने जा रहे थे, पलट गई।

जिला मजिस्ट्रेट ने इस घटना को दुखद बताया और कहा कि सात लोगों को बचा लिया गया है और उन्हें एनएमसीएच ले जाया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर है। उन्होंने आगे बताया कि राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की एक टीम मौके पर मौजूद है और स्थानीय गोताखोरों की सहायता से बचाव अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें 13 बच्चों के शव मिले हैं और मृतकों की आयु 15 वर्ष या उससे कम है।

PM मोदी ने की अनुग्रह राशि की घोषणा

इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना में हुई जानमाल की हानि पर दुख व्यक्त किया और प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। जबकि घायलों के लिए 50,000 रुपये की वित्तीय सहायता की भी घोषणा की। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा साझा किए गए एक पोस्ट में, PM मोदी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

पोस्ट में लिखा था 'बिहार के वैशाली में नाव पलटने की घटना में हुई जानमाल की हानि अत्यंत दुखद है। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है।' प्रधानमंत्री कार्यालय ने आगे कहा 'PMNRF की ओर से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।'

मृतकों के परिवारों को 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि - CM सम्राट चौधरी

इसके अलावा बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी हादसे में जान गंवाने वाले लोगों पर गहरा दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिवारों को 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। उन्होंने एक पोस्ट में शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।उन्होंने लिखा 'वैशाली के राघोपुर में नाव दुर्घटना में निर्दोष लोगों की जान जाने की खबर बेहद दुखद और स्तब्ध कर देने वाली है। इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।' 

उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन को राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने और घटना में घायल हुए लोगों के बेहतर इलाज को सुनिश्चित करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने लिखा 'ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और उनके परिवारों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दें। राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता (अनुग्रह राशि) प्रदान की जाएगी। प्रशासन को राहत और बचाव कार्यों को शीघ्रता से पूरा करने और घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।' 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: भाजपा की ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ रंगोली कार्यक्रम में शामिल हुए CM सम्राट चौधरी, कलाकारों और हस्तशिल्पकारों को सम्मान पत्र देकर किया सम्मानित

CM Samrat Chaudhary: आज 13 अक्टूबर 2026 मंगलवार को बिहार के पटना में भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज ज्ञान भवन, गांधी मैदान में ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ भव्य रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया।

Haryana News: हरियाणा पुलिस के 16 कर्मचारियों का ट्रांसफर, तत्काल प्रभाव से नई तैनाती का आदेश जारी; यहां देखें पूरी लिस्ट

Haryana Police Transfer: हरियाणा पुलिस विभाग में प्रशासनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा कदम उठाया गया है। पुलिस मुख्यालय ने 16 पुलिस कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। एक निर्देश जारी करते हुए इन कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से अलग-अलग जिलों और यूनिटों में नई तैनाती दी गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast