Search KhabarFast

Press ESC to close

Hanuman Jayanti 2026: 2 अप्रैल को दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन, हनुमान जयंती पर इन रूट्स से बचें

Hanuman Jayanti 2026: 2 अप्रैल को दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन, हनुमान जयंती पर इन रूट्स से बचें

Hanuman Jayanti Traffic Plan: हनुमान जयंती 2026 2अप्रैल को मनाई जाएगी। इस अवसर पर दिल्ली के विभिन्न इलाकों में शोभायात्राएं निकाली जाएंगी, जिसकी वजह से शहर के कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। इसी बात का ध्यान रखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विशेष ट्रैफिक व्यवस्था की है और साथ ही, ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है। उन्होंने आम नागरिकों को सलाह दी है कि वे 2अप्रैल को कुछ खास सड़कों पर अनावश्यक यात्रा से बचें।

मुख्य रूप से प्रभावित इलाके और सड़कें

1. जहांगीरपुरी इलाका:इस बार शोभायात्रा को 2किलोमीटर तक बढ़ाया गया है। जहांगीरपुरी के आसपास की सड़कें, मुख्य मार्ग और आस-पास की गलियां भारी भीड़ के कारण जाम प्रभावित रहेंगी। पुलिस ने यहां सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी है।

2. केंद्रीय दिल्ली और पुराना दिल्ली क्षेत्र:

  • SPM मार्ग (हनुमान मंदिर से छत्ता रेल चौक तक)
  • रिंग रोड (शांति वन चौक से अलग-अलग पॉइंट्स तक)
  • कश्मीरी गेट, चांदनी चौक, लाल किला क्षेत्र और आसपास के मार्ग
  • पुरानी लोहे की पुल (Old Iron Bridge), मंकी ब्रिज के नीचे वाले हिस्से, जीपीओ चौक आदि पर भीड़ बढ़ने पर डायवर्जन लगाए जा सकते हैं।

3. कनॉट प्लेस और आसपास: बाबा खड़क सिंह मार्ग और कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल पर पार्किंग और रुकने पर पाबंदी रह सकती है।

4. अन्य संभावित प्रभावित मार्ग: यमुना बाजार, मोरी गेट, ISBT कश्मीरी गेट क्षेत्र और रिंग रोड के कुछ हिस्से।

वैकल्पिक मार्गों की सलाह

1. उत्तर-दक्षिण या पूर्व-पश्चिम यात्रा करने वाले लोग आउटर रिंग रोड या शहर के बाहरी मार्गों का इस्तेमाल करें।

2. मेट्रो सेवाओं का अधिक से अधिक उपयोग करें, क्योंकि मेट्रो स्टेशनों पर भीड़ बढ़ सकती है लेकिन ट्रेनें सामान्य रूप से चलेंगी।

3. रियल-टाइम ट्रैफिक अपडेट के लिए Delhi Traffic Police की आधिकारिक वेबसाइट, Twitter/X हैंडल (@dtptraffic) या Helpline नंबर चेक करें।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: पेड़ों से जुड़े अपराधों पर सख्ती, दिल्ली सरकार ने धारा 33 के तहत जारी की व्यापक एसओपी

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने पर्यावरण संरक्षण को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सरकार ने पेड़ों से जुड़े अपराधों से निपटने के लिए व्यापक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) अधिसूचित कर दी है। मुख्यमंत्री ने इस पहल को दिल्ली की हरियाली की रक्षा और पेड़ संरक्षण कानूनों के सख्त प्रवर्तन की दिशा में ऐतिहासिक निर्णय बताया है।

'भारत भूलता नहीं...' पहलगाम हमले की बरसी से पहले सेना का सख्त रुख, PAK को दिया कड़ा संदेश

Pahalgam Attack Anniversary: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले की पहली बरसी से ठीक एक दिन पहले भारतीय सेना ने पाकिस्तान को साफ संदेश दिया है कि भारत न तो भूलता है और न ही माफ करता है। सेना ने आधिकारिक सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा 'जब मानवता की सीमाओं को पार किया जाता है, तो जवाब निर्णायक होता है।

Aaj Ka Mausam: पारा 45 डिग्री के पार! लू के थपेड़ों से झुलसेंगे दिल्ली-हरियाणा समेत कई राज्य, अगले 5 दिनों तक बरसेगी आग

IMD Heatwave Alert: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी हिस्सों में तेज गर्मी का अलर्ट जारी किया है। अगले 4 से 5 दिनों तक कई राज्यों में लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है, जहां तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें