Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: दिल्ली में आतंकी साजिश फेल! तमिलनाडु-बंगाल से पकड़े गए 8 संदिग्ध, ISI कनेक्शन के संकेत

Delhi News: दिल्ली में आतंकी साजिश फेल! तमिलनाडु-बंगाल से पकड़े गए 8 संदिग्ध, ISI कनेक्शन के संकेत

Delhi Terror Attack Failed: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी आतंकी साजिश को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल से कुल 8संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें ट्रेन से दिल्ली लाया जा रहा है। इनमें बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल हैं। जांच में पता चला है कि ये सभी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और बांग्लादेश स्थित कुछ आतंकी संगठनों के संपर्क में थे और भारत में बड़े हमले की योजना बना रहे थे।

भारत को नुकसान पहुंचाने की साजिश नाकाम

बता दें, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की टीम ने खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई की है। तमिलनाडु के तिरुपुर इलाके से 6संदिग्धों को विभिन्न गारमेंट यूनिट्स से पकड़ा गया, जबकि पश्चिम बंगाल से 2अन्य को गिरफ्तार किया गया। शुरुआती पूछताछ में पता चला कि ये लोग ISI के निर्देशन में काम कर रहे थे और बांग्लादेशी आतंकी नेटवर्क से जुड़े थे। इनकी योजना देश के संवेदनशील स्थानों पर हमला करने की थी, जिससे बड़े पैमाने पर नुकसान हो सकता था। गिरफ्तार लोगों में बांग्लादेशी मूल के कई व्यक्ति शामिल हैं, जो फर्जी दस्तावेजों के साथ भारत में रह रहे थे।

सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि यह मॉड्यूल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जुड़ा हुआ था। ISI के हैंडलर्स ने इन संदिग्धों को रेडिकलाइज किया और हमले की तैयारी करवाई थी। हालांकि, समय रहते इंटेलिजेंस इनपुट्स के आधार पर साजिश का पर्दाफाश हो गया। स्पेशल सेल की टीम ने संदिग्धों से मोबाइल फोन, दस्तावेज और अन्य सामग्री जब्त की है, जिनकी जांच जारी है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

सुरक्षा एजेंसियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के नाम मिजानुर रहमान, मोहम्मद शबत, उमर, मोहम्मद लितान, मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद उज्जल हैं। जिनके पास से 8 मोबाइल फोन और 16 सिम कार्ड भी बरामद हुए हैं। यह गिरफ्तारी देश की सुरक्षा के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। दिल्ली पुलिस ने इस ऑपरेशन में अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय किया। संदिग्धों को दिल्ली लाकर गहन पूछताछ की जाएगी, ताकि उनके नेटवर्क के अन्य सदस्यों का पता लगाया जा सके और आगे की साजिशों को रोका जा सके।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

एयरटेल ने कस्टमर को दिया तगड़ा झटका, महंगे हो गए रिचार्ज; नए प्लान्स में लगेंगे ज्यादा पैसे

Airtel Recharge Plans: महंगाई के इस दौर में एयरटेल ने भी अपने कमस्टमर को तगड़ा झटका दिया है। देशी की बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शुमार एयरटेल ने रिचार्ज प्लान्स महंगे कर दिए हैं। बड़ी बात ये है कि इसकी जानकारी पहले से यूजर्स को नहीं दी गई थी लेकिन, जब रिचार्ज करने की कोशिश की गई तो पता चला है कि अब प्लान्स महंगे हो गए हैं।

भारत-दक्षिण कोरिया में हुए कई अहम समझौते, 50 अरब डॉलर का कारोबार करने का लक्ष्य

India-South Korea Agreements: पीएम मोदी और दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे म्युंग के बीच बैठक में कई अहम समझौते हुए हैं। बैठक के बाद दोनों नेताओं ने साझा बयान भी जारी किया। दोनों देशों बीच व्यापार, संस्कृति और तकनीक के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया है।

Aaj Ka Mausam: पारा 45 डिग्री के पार! लू के थपेड़ों से झुलसेंगे दिल्ली-हरियाणा समेत कई राज्य, अगले 5 दिनों तक बरसेगी आग

IMD Heatwave Alert: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी हिस्सों में तेज गर्मी का अलर्ट जारी किया है। अगले 4 से 5 दिनों तक कई राज्यों में लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है, जहां तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें