Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam: आसमान से बरस रही आग! दिल्ली-हरियाणा समेत कई राज्यों में गर्मी का कहर जारी, 45°C के पार पहुंचा पारा

Aaj Ka Mausam: आसमान से बरस रही आग! दिल्ली-हरियाणा समेत कई राज्यों में गर्मी का कहर जारी, 45°C के पार पहुंचा पारा

Heatwave Alert India: इन दिनों देश में प्रचंड गर्मी का दौर जारी है। उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत में भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। कुछ इलाकों में हीटवेव की स्थिति बनी हुई है। ये सिलसिला आने वाले दिनों में भी जारी रह सकता है।

इन राज्यों में पारा 45 पार

1. हरियाणा के रोहतक में 45.6 डिग्री और सिरसा में 46.0 डिग्री तापमान दर्ज किया है।

2. उत्तर प्रदेश के उरई में 45.8 डिग्री, झांसी में 45.5 डिग्री, आगरा में 45.3 डिग्री, हमीरपुर में 45.2 डिग्री, पूर्वी हिस्से के बांदा में 47.4 डिग्री और प्रयागराज में 45.4 डिग्री तापमान दर्ज किया है।

3. पूर्वी मध्य प्रदेश के खजुराहो में 46.4 डिग्री और नौगांव में 45.6 डिग्री तापमान दर्ज किया है।

4. पंजाब के भटिंडा में 45.8 डिग्री तापमान दर्ज किया है।

5. महाराष्ट्र के विदर्भ के ब्रह्मपुरी में 46.6 डिग्री, चंद्रपुर में 46.4 डिग्री और वर्धा में 46.0 डिग्री तापमान दर्ज किया है।

6. पूर्वी राजस्थान के कोटा में 45.4 डिग्री, पश्चिमी राजस्थान के श्रीगंगानगर में 47.0 डिग्री, बीकानेर में 46.0 डिग्री, फलोदी में 46.0 डिग्री, जैसलमेर में 45.6 डिग्री तापमान दर्ज किया है।

Also read: दिल्ली में बढ़ती गर्मी के बीच सरकार का बड़ा कदम, LNJP में लू मरीजों के लिए खास इंतजाम

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी दिल्ली में दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को घर में बंद कर दिया है। लेकिन IMD के मुताबिक, अगले 48 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख सकता है। IMD ने दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में धूल भरी आंधी चलने और कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

IMD ने असम, मेघालय, अरुणाचल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज-चमक और 40-50 km/h की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। इसके अलावा बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक में भारी बारिश और तेज हवाएं चलेंगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली में बढ़ती गर्मी के बीच सरकार का बड़ा कदम, LNJP में लू मरीजों के लिए खास इंतजाम

Delhi News: इन दिनों राजधानी दिल्ली में सूरज आग उगल रहा है। गर्म हवाओं ने लोगों का जीना बेहाल कर किया है। तापामान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। साथ ही आने वाले दिनों तापमान में बढ़ोतरी के संकेत भी मिल रहे हैं। भीषण गर्मी और लू को देखते हुए दिल्ली सरकार ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी है।

Kal Ka Mausam 27 May: आंधी-बारिश से बदलेगा मौसम, दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में IMD का अलर्ट

27 मई को देशभर के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत 17 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-NCR में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। भीषण गर्मी के बीच यह बदलाव लोगों को राहत दे सकता है, लेकिन कई इलाकों में तेज तूफान और खराब मौसम परेशानी भी बढ़ा सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast