Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi Meerut Rapid Rail: दिल्ली-मेरठ नमो भारत ट्रेन का बदला टाइमटेबल, पीक आवर्स में यात्रियों को मिलेगी राहत

Delhi Meerut Rapid Rail: दिल्ली-मेरठ नमो भारत ट्रेन का बदला टाइमटेबल, पीक आवर्स में यात्रियों को मिलेगी राहत

Namo Bharat Train Schedule: दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है। नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (NCRTC) ने आज से नमो भारत ट्रेनों के शेड्यूल में बदलाव कर दिए हैं। जिसके तहत पीक आवर्स के दौरान ट्रेन प्रतिदिन 8 अतिरिक्त फेरे लगाएगी। इससे सुबह और शाम के पीक आवर्स में भीड़ कम होगी और दिल्ली से मेरठ की यात्रा और ज्यादा आसान और सुविधाजनक हो जाएगी।

पीक आवर्स में अतिरिक्त ट्रेनें

NCRTC ने दिल्ली-मेरठ की यात्रा को ध्यान में रखते हुए सराय काले खां (दिल्ली) और मेरठ साउथ स्टेशनों के बीच ट्रेनों के 8 अतिरिक्त फेरे शुरु करने का फैसला किया है। इस फैसले के तहत अब सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक (4) और शाम 5:00 बजे से 7:00 बजे तक (4) अतिरिक्त फेरे जोड़े जाएंगे।

NCRTC का कहना है कि इस कॉरिडोर पर रोजाना औसतन करीब एक लाख यात्री सफर कर रहे हैं। इसलिए भीड़ को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। इसका उद्देश्य पीक आवर्स में यात्रियों को राहत देना है। जिससे सड़कों पर निजी वाहनों पर निर्भरता व जाम को कम किया जा सकें।

Also read: 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर इस दिन होंगे चुनाव, निर्वाचन आयोग ने जारी किया पूरा शेड्यूल

24 मई को दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव

इसके अलावा दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) की तरफ से भी बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, आगामी 24 मई (रविवार) को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा होनी है। दिसके लिए DMRC ने मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव किए हैं। रविवार के दिन दिल्ली मेट्रो के सभी कॉरिडोर पर सुबह 6:00 बजे से ही मेट्रो सेवा शुरू हो जाएगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, कहा- माता-पिता IAS हैं तो बच्चों को आरक्षण क्यों?

सुप्रीम कोर्ट ने आरक्षण और क्रीमी लेयर को लेकर सुनवाई के दौरान अहम टिप्पणी की है। अदालत ने सवाल उठाया कि जिन बच्चों के माता-पिता पहले से आईएएस अधिकारी हैं और आर्थिक व सामाजिक रूप से मजबूत स्थिति में हैं, उन्हें फिर आरक्षण की जरूरत क्यों होनी चाहिए।

भारत में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, दुनिया के सबसे हॉट शहरों में बना नंबर 1

भीषण गर्मी के बीच दुनिया के सबसे गर्म शहरों की नई सूची सामने आई है, जिसमें टॉप 20 में सभी शहर भारत के हैं। लगातार बढ़ते तापमान और लू ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। देश के कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है, जबकि मौसम विभाग ने भीषण गर्मी और हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast