Search KhabarFast

Press ESC to close

10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर इस दिन होंगे चुनाव, निर्वाचन आयोग ने जारी किया पूरा शेड्यूल

10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर इस दिन होंगे चुनाव, निर्वाचन आयोग ने जारी किया पूरा शेड्यूल

Rajya Sabha Election 2026: भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने आज 24 राज्यसभा सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया है। मतदान 18 जून 2026 को होगा। दरअसल, इन सीटों पर मौजूद सदस्यों का कार्यकाल जून-जुलाई 2026 में समाप्त होने वाला है। इसलिए इन सीटों को भरने के लिए आयोग ने राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव कराने का ऐलान कर दिया है। ECI के अनुसार, अधिसूचना जून के पहले सप्ताह में जारी की जाएगी और पूरी चुनाव प्रक्रिया 20 जून तक संपन्न हो जाएगी।

राज्यसभा चुनाव का पूरा शेड्यूल

नामांकन की आखिरी तारीख - 08 जून 2026, सोमवार

नामांकन की जांच - 09 जून 2026, मंगलवार

नाम वापस लेने की आखिरी तारीख - 11 जून 2026, गुरुवार

मतदान की तारीख - 18 जून 2026, गुरुवार

चुनाव पूरा होने की तारीख - 20 जून 2026, शनिवार

Also read: Delhi News:दिल्ली में बकरीद पर खुले में कुर्बानी पर लगी रोक, आदेश नहीं मानने पर होगा मुकदमा

महाराष्ट्र-तमिलनाडु में राज्यसभा उपचुनाव

इसके अलावा महाराष्ट्र और तमिलनाडु में एक-एक राज्यसभा उपचुनाव भी कराए जाएंगे। जिसकी तारीख 19 जून तय की गई है। महाराष्ट्र में उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार के विधानसभा चुनाव जीतने के बाद राज्यसभा सीट खाली है। तो वहीं, तमिलनाडु की AIADMK के C. Ve. Shanmugam की सीट पर उपचुनाव होने है।

महाराष्ट्र-तमिलनाडु उपचुनाव का शेड्यूल 

अधिसूचना: 02 जून 2026, सोमवार

नामांकन की आखिरी तारीख: 09 जून 2026, सोमवार 

नामांकन जांच: 10 जून 2026, मंगलवार

नाम वापसी: 12 जून 2026, गुरुवार

मतदान: 19 जून 2026, शुक्रवार

मतगणना: 19 जून 2026, (उसी दिन)

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, कहा- माता-पिता IAS हैं तो बच्चों को आरक्षण क्यों?

सुप्रीम कोर्ट ने आरक्षण और क्रीमी लेयर को लेकर सुनवाई के दौरान अहम टिप्पणी की है। अदालत ने सवाल उठाया कि जिन बच्चों के माता-पिता पहले से आईएएस अधिकारी हैं और आर्थिक व सामाजिक रूप से मजबूत स्थिति में हैं, उन्हें फिर आरक्षण की जरूरत क्यों होनी चाहिए।

भारत में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, दुनिया के सबसे हॉट शहरों में बना नंबर 1

भीषण गर्मी के बीच दुनिया के सबसे गर्म शहरों की नई सूची सामने आई है, जिसमें टॉप 20 में सभी शहर भारत के हैं। लगातार बढ़ते तापमान और लू ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। देश के कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है, जबकि मौसम विभाग ने भीषण गर्मी और हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast